कानपुर देहात

गणित और विज्ञान में प्रयोगात्मक कार्य करने से अधिक होनहार होंगे बच्चे

शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय और एडेड प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गणित और विज्ञान की शिक्षा का पैटर्न बदलने जा रहा है। अब विज्ञान और गणित की पढ़ाई केवल थ्योरी यानी किताबों पर आधारित नहीं रहेगी बल्कि विद्यार्थी प्रैक्टिकल के जरिए विषयों को समझेंगे।

कानपुर देहात, अमन यात्रा :  शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय और एडेड प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गणित और विज्ञान की शिक्षा का पैटर्न बदलने जा रहा है। अब विज्ञान और गणित की पढ़ाई केवल थ्योरी यानी किताबों पर आधारित नहीं रहेगी बल्कि विद्यार्थी प्रैक्टिकल के जरिए विषयों को समझेंगे। इसके लिए नई शिक्षा नीति के तहत प्रत्येक विद्यालय के लिए गणित और विज्ञान की किट भेजी जा रही हैं। स्कूलों को मिलने वाले किट में प्रैक्टिकल की सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही है।

जिलेभर के सभी प्राथमिक विद्यालयों को गणित की दो किट मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों को गणित व विज्ञान की एक-एक किट मिलेगी। जिनके जरिए शिक्षक व शिक्षिकाएं सरल व आसान विधि के जरिए विज्ञान और गणित विषय का ज्ञान नौनिहालों को देंगे। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शुरू से ही गणित व विज्ञान विषय से डर लगता है। विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के डर को दूर करने के लिए विज्ञान और गणित विषय को सरल विधि के जरिए पढ़ाए जाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाता है। खेल खेल के जरिए ही आसानी से विद्यार्थी, गिनती, पहाड़े और जोड़-घटाओं आसानी से सीख लेते हैं।

किटों का कराया जाएगा सत्यापन-

विभाग को जब विज्ञान और गणित किट प्राप्त हो जाएंगी, तो उनका सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही किटों को संबंधित विद्यालयों में भेजा जायेगा। विज्ञान और गणित किटों का अलग-अलग सत्यापन कराया जाएगा। गणित किट का सत्यापन खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक के अलावा गणित विषयों के दो एआरपी के द्वारा कराया जाएगा जबकि विज्ञान किट का सत्यापन खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक व विज्ञान विषय के दो एआरपी करेंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि बच्चों को स्कूलों में बेहतर ज्ञान मिल सके। इसके लिए शासन की ओर से गणित व विज्ञान किट उपलब्ध कराई जायेगी जिनका सत्यापन कराने के बाद विद्यालयों में दी जायेंगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

हाईस्कूल छात्रा ने 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ लहराया परचम,विद्यालय में रहा जश्न का माहौल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के काशी प्रसाद त्रिवेदी इंटर कॉलेज गुजराई की छात्रा श्रष्टि…

8 hours ago

पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल इंटरमीडिएट मेधावियों एवं आईआईटी चयनित छात्र का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर कस्बा स्थित पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार…

18 hours ago

भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने के लिए इग्नू प्रतिबद्ध – डॉ अनिल कुमार मिश्रा

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां। कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित…

1 day ago

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीलिंग आदि की प्रक्रिया अभी से पूर्ण कर ली जाए

कानपुर देहात। आज जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह द्वारा अकबरपुर डिग्री कालेज कानपुर देहात में…

2 days ago

बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए

कानपुर देहात। आज जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी…

2 days ago

उपजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में हो रहे अतिक्रमण को हटवाया

पुखरायां। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के थनवापुर में प्राथमिक विद्यालय के गेट…

2 days ago

This website uses cookies.