भारत को विश्वगुरु के रुप में पुनः स्थापित करने के लिए प्रतिदिन भगवा ध्वज के समक्ष संकल्प दोहराते है : रवि द्विवेदी
स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक भारत को विश्वगुरु के रुप में पुनः स्थापित करने के लिए प्रतिदिन भगवा ध्वज के समक्ष संकल्प दोहराते है। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव में नगर संघचालक रवि द्विवेदी ने कही।

पुखरायां, अमन यात्रा : स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक भारत को विश्वगुरु के रुप में पुनः स्थापित करने के लिए प्रतिदिन भगवा ध्वज के समक्ष संकल्प दोहराते है। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव में नगर संघचालक रवि द्विवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि संघ ने युगो से हिन्दू संस्कृति और परंपरा के प्रतीक भगवा ध्वज को गुरु स्थान पर रखा है।व्यक्ति निर्माण की एक विशेष कार्य पद्धति संघ की शाखा में नित्य प्रति इसी भगवा ध्वज के सामने सबको समभाव से शारीरिक व बौद्धिक गतिविधियों में शामिल किया जाता है।
ये भी पढ़े- नई किताबें आनी शुरू हो गई हुजूर, फटी-पुरानी किताबों से पढ़ने को बच्चे थे मजबूर
गुरू पूर्णिमा भारतमाता की सेवा में सर्वश्व समर्पण का संकल्प लेने का पर्व है। संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने कार्य ,व्यवहार व आचरण से विशेष स्थान बनाए। आगामी 2025 में संघ 100 वर्ष पूरे कर रहा है। प्रत्येक गांव व बस्ती में संघ की शाखा ,मिलन व मंडली पहुँचाने की योजना है।
ये भी पढ़े- नौवीं कक्षा में प्रवेश करवाने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे जूनियर स्कूल के मास्टर साहब
इस अवसर पर सह जिला संघचालक प्रदीप शुक्ला, नगर कार्यवाह शिवा जी ,सह कार्यवाह श्याम बाबा, नगर प्रचारक प्रतीक,राम सुदर्शन, श्याम सिंह सिसोदिया, योगेन्द्र द्विवेदी,प्रमोद त्रिपाठी, सुरेन्द्र,श्री प्रकाश द्विवेदी, ब्रज किशोर अग्रवाल,राम प्रकाश, दिव्यांशु सिसोदिया,गोलू ओमर, अभिषेक,मोहित, शिवम,राम प्रकाश,अभय,लोकेश,जीतेन्द्र, अवधेश,सत्यनारायण गुप्ता,यदुवीर,भरत,विवेक ,शोभित, आदि नें भगवा ध्वज का पूजन किया।