उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

28वीं अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, डीआईजी यमुना प्रसाद ने किया उद्घाटन

जनपद मुख्यालय स्थित माती पुलिस लाइन के मैदान पर आज 28वीं कानपुर जोन अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शानदार एवं गरिमामय आगाज हुआ। कार्यक्रम का आधिकारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कानपुर परिक्षेत्र, श्री यमुना प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

कानपुर देहात। जनपद मुख्यालय स्थित माती पुलिस लाइन के मैदान पर आज 28वीं कानपुर जोन अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शानदार एवं गरिमामय आगाज हुआ। कार्यक्रम का आधिकारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कानपुर परिक्षेत्र, श्री यमुना प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस खेल महाकुंभ के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विधान जायसवाल, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के कुशल निर्देशन में संचालित हो रही इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता का पहला उद्घाटन मैच फतेहगढ़ और इटावा की टीमों के बीच खेला गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 24 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कानपुर देहात, औरैया, इटावा, झांसी, ललितपुर, फतेहगढ़, कन्नौज, जालौन और कानपुर कमिश्नरेट की महिला व पुरुष टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG Zone) श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ को आमंत्रित किया गया है, जिनकी गरिमामय उपस्थिति में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button