कानपुरफ्रेश न्यूज

विक्षिप्त महिला कुएं मे गिरी,  ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला

साढ़ थाने के रातेपुर गांव में एक विक्षिप्त महिला छतेरुआ रोड के पास पुराने कुएं मे गिर गई। पुलिस ने उसको कुएं से सकुशल बाहर निकालकर सीएचसी भीतरगांव भेजा। जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

अमन यात्रा , घाटमपुर। साढ़ थाने के रातेपुर गांव में एक विक्षिप्त महिला छतेरुआ रोड के पास पुराने कुएं मे गिर गई। पुलिस ने उसको कुएं से सकुशल बाहर निकालकर सीएचसी भीतरगांव भेजा। जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
   रातेपुर गांव निवासी गंगाराम की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसकी पत्नी रजनी 64 वर्ष अपने पुत्र के साथ रह रही थी। पिछले दो माह पूर्व पुत्र का भी निधन हो गया था। तब से रजनी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया था। वह इधर-उधर भटकती रहती थी।
      शुक्रवार दोपहर बाद लगभग एक बजे वह छतेरुआ रोड पर घूम रही थी। तभी किसी तरह वह पुराने कुएं मे गिर गयी। आसपास मवेशी चरा रहे लोगों ने जैसे ही महिला को कुएं मे गिरते देखा, तो शोर मचाने लगे तभी किसी ने पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने प्रयास करते हुए महिला को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मानसिक हालत सही नही है।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button