राज्य मंत्री अजीत ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रभावित ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, राज्य मंत्री अजीत पाल ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की।

सिकंदरा ,अमन यात्रा : यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रभावित ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, राज्य मंत्री अजीत पाल ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की।मालूम हो कि सिकंदरा तहसील क्षेत्र के यमुना पट्टी महादेवा जैसलपुर बैजामऊ गौहानी आदि गांवों मे यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी घुस गया जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया इतना ही नहीं आने जाने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
रविवार को राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने सिकंदरा उपजिलाधिकारी, तहसीलदार के साथ महदेवा, जैसलपुर, बैजामऊ, गौहानी आदि गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने बाढ़ पीड़ितों को आटा,दाल, चावल , सब्जियों व अन्य जरुरी खाद्य सामग्री वितरित की। जिसे पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।प्रशासन के द्वारा लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसमें खाद्य सामग्री के साथ चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है।जिलाधिकारी नेहा जैन ने बाढ़ के चलते डेरापुर तहसीलदार लखन लाल सिंह राजपूत को सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल सिकंदरा उप जिलाधिकारी डॉक्टर पूनम गौतम, तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव, डेरापुर तहसीलदार लखन लाल सिंह राजपूत, सत्यम शर्मा, भाजपा नेता रवीश कटियार, आदि लोग मौजूद रहे।