वाराणसी

चकिया: चंदा जायसवाल भी बीजेपी से कर रही अध्यक्ष पद की दावेदारी, नगर की जनता कर रही सपोर्ट, चेयरमैन बनने के बाद करेंगी चहुमुखी विकास…..


चकिया, चंदौली। सोमवार की शाम नगर निकाय अध्यक्ष पद का आरक्षण आते ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए। वही चकिया नगर निकाय अध्यक्ष पद का आरक्षण सामान्य महिला होने से सभी वर्ग की महिलाएं अपनी अपनी पार्टी से दावेदारी करतीं हुईं दिख रहीं हैं।

चकिया नगर निवासी राजकुमार जायसवाल की पत्नी चंदा जायसवाल भी भारतीय जनता पार्टी से अपनी दावेदारी करते हुए मैदान में उतर चुकी हैं। चंदा जायसवाल गरीबों के मसीहा सहित हर मोड़ पर गरीबों के साथ खड़ा होकर लड़ाई लड़ने व उनके हक को दिलाने का प्रयास बराबर करती रहती हैं। चंदा जायसवाल भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी करते हुए चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। चंदा जायसवाल को नगर की जनता सपोर्ट के साथ ही इनको प्यार दुलार भी भरपूर दे रही है। चंदा जायसवाल का वादा है कि चेयरमैन पद की कुर्सी हासिल होते ही नगर पंचायत में विकास का जाल बिछाने का कार्य किया जाएगा। वहीं शासन की योजनाओं को हर एक गरीब तबके तक पहुंचाने का भी कार्य चंदा जायसवाल करेंगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Articles

AD
Back to top button