कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकबरपुर रामलीला प्रारंभ, शिव बारात में भक्तों की भीड़ ने बढ़ाया उत्साह

अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला गाजे बाजे के साथ निकाली गई शिव बारात को लेकर जहां एक ओर चर्चा में रही वहीं दूसरी ओर नगर वासियों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर चार चांद लगा दिए। शिव बारात अयोध्यापुरी से निकलकर नया गंज, काली गंज, अशोकनगर, नेहरू नगर, गांधीनगर स्थित जनकपुरी से होते हुए अयोध्यापुरी में समाप्त हुई जहां रात्रि में शुभ विवाह का मंचन किया गया।

Story Highlights
  • हजारों युवा झांकियों के संग नाचते हुए चले

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला गाजे बाजे के साथ निकाली गई शिव बारात को लेकर जहां एक ओर चर्चा में रही वहीं दूसरी ओर नगर वासियों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर चार चांद लगा दिए। शिव बारात अयोध्यापुरी से निकलकर नया गंज, काली गंज, अशोकनगर, नेहरू नगर, गांधीनगर स्थित जनकपुरी से होते हुए अयोध्यापुरी में समाप्त हुई जहां रात्रि में शुभ विवाह का मंचन किया गया। इस भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम को अमन यात्रा के कैमरे ने जो झांकियां कैद की व सभी सुधी पाठकों के सामने प्रेषित की जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन 12 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के अनेक आयोजन संपन्न होंगे।

ये भी पढ़े-  सीडीओ सौम्या ने विभागीय अधिकारियों संग ग्राम-कौरवा में की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी उमेश गुप्ता, पप्पू अग्रवाल,सभासद श्याम तिवारी,राजेश कुमार गुप्त, राजेश शर्मा,सुनील पाण्डेय, बब्बन शुक्ल, दिनेश द्विवेदी,ब्रम्ह कुमार द्विवेदी,लक्ष्मीकांत दीक्षित, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कटियार, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद तिवारी सहित हजारों की संख्या में जयकारा लगाते हुए चल रहे थे जिनमें बच्चे बूढ़े,युवक, युवतियाँ  शामिल हुए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता नीकू,प्रदीप कुमार पांडेय, जितेन्द्र दुबे, आशीष श्रीवास्तव मोनू, महामंत्री अमित राजपूत, मंत्री विमलेश कुमार सविता एडवोकेट, सत्यम ओमर एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अनूप त्रिपाठी गोरे, आय-व्यय निरीक्षक जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट, मीडिया प्रभारी मनी गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रामजी मिश्रा एवं बिपिन चंद्र दीक्षित एडवोकेट के अलावा पवन सचान भी उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button