कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संचारी रोग अभियान एवं दस्तक अभियान के दौरान चलाया गया साफ सफाई एवं लोगों को संचारी रोगों के विषय में किया गया जागरूक

जिलाधिकारी नेहा जैन के कुशन निर्देशन में चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा समेकित रूप से गतिविधियां सम्पादित की जा रही है। ब्लाक अकबरपुर में ग्राम पंचायत बिवाइन सफाई कर्मचारियों द्वारा सिल्ट हटा कर सफाई की गयी, तथा नालियों को साफ किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिलाधिकारी नेहा जैन के कुशन निर्देशन में चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा समेकित रूप से गतिविधियां सम्पादित की जा रही है। ब्लाक अकबरपुर में ग्राम पंचायत बिवाइन सफाई कर्मचारियों द्वारा सिल्ट हटा कर सफाई की गयी, तथा नालियों को साफ किया गया। ब्लाक मैथा में ग्राम पंचायत रैपालपुर में ए0डी0ओ0 पंचायत श्याम सुंदर के नेतृत्व में सफाई कार्य किया गया। अमरौधा, मलासा, मैथा, अकबरपुर आदि ब्लाकों में आशाओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों के विषय में जागरूक किया गया।

ये भी पढ़े-    अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जेपी गुप्ता ने काशीराम शहरी आवास योजना अकबरपुर का किया औचक निरीक्षण

आशाओं द्वारा घर-घर जाकर मच्छर जनक परिस्थितियों के बारे में लोगों को बताया गया था उनके घरों में सोर्स रिडक्शन का कार्य करवाया गया। इसके अतिरिक्त विशेष टीम द्वारा रूरा में बजरंग नगर और शिवाजी नगर में सोर्स रिडक्शन तथा छिड़काव कर्य किया गया। पुलिस लाइन अकबरपुर में भी टीम द्वारा सोर्स रिडक्शन एवं छिड़काव किया गया। 52 घरों के 144 कमरों में छिड़काव कार्य किया गया। 150 घरों की जांच की गई तथा 614 जलपात्रों को चेक किया गया। 16 घरों के 17 जलपात्रों में मच्छर का लार्वा पाया गया। कबाड़ की दुकान में रखे हुए 65 टायरों में से 7 टायरों भी मच्छर का का लार्वा पाया गया।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button