कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया : आशीष गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के अकबरपुर मंडल महामंत्री आशीष गुप्ता ने कहा है कि भारतीय राजनीति के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को सही राह बताने में अपना सर्वस्व निछावर कर दिया।

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा : भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के अकबरपुर मंडल महामंत्री आशीष गुप्ता ने कहा है कि भारतीय राजनीति के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को सही राह बताने में अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्री उपाध्याय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । उन्होंने जहां एक ओर एकात्म मानववाद के सिद्धांत का प्रतिपादन किया वहीं दूसरी ओर अंत्योदय की भावना को भी बलवती करने के संदेश दिए।उल्लेखनीय है कि श्री गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय वार्ड(बाढ़ापुर) स्थित सुरेंद्र सिंह सेंगर  के आवास पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित हुए थे जहां उन्होंने पंडित जी को उनके जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जितेंद्र द्विवेदी बीटू, जितेन्द्र सिंह सेंगर, नीरज कुमार, कपिल कुमार ,हरेकृष्ण पाण्डेय निखिल जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए तधा मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का कार्यक्रम अकबरपुर तृतीय में स्थित राजेश कुमार शर्मा सेक्टर प्रभारी के आवास पर संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से श्याम बिहारी पांडे एडवोकेट महामंत्री मंडल अकबरपुर व कैलाश नाथ द्विवेदी बूथ अध्यक्ष, अशोक त्रिवेदी जगन्नाथ सिंह, रामकृष्ण जी मिश्र सुशील तिवारी, दरोगा तिवारी, देवी प्रसाद तिवारी, शमशाद खान बूथ अध्यक्ष मेवाती मोहाल सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button