कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्कूलों में कल से बदला समय, जाने नई टाइमिंग

जनपद के परिषदीय स्कूलों में आज से समय परिवर्तन हो गया है। एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक यूपी के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक प्रार्थना सभा होगी उसके बाद कक्षाएं संचालित होंगी जबकि दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक दोपहर का भोजन होगा।

Story Highlights
  • 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल
  • विद्यालय समय व शिक्षक दायित्वों के निर्वहन में परिवर्तन हेतु बीएसए ने दिए निर्देश

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : जनपद के परिषदीय स्कूलों में आज से समय परिवर्तन हो गया है। एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक यूपी के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक प्रार्थना सभा होगी उसके बाद कक्षाएं संचालित होंगी जबकि दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक दोपहर का भोजन होगा।

ये भी पढ़े-  दलित नाबालिग बेटी ने किया शादी से इनकार, बारात बैरंग लौटी

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने यह भी निर्देश दिये गये हैं कि शिक्षक शिक्षण अवधि से 15 मिनट पहले और शिक्षण अवधि के बाद कम से कम 15 मिनट तक विद्यालय में मौजूद रहेंगे। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार हर पीरियड 40 मिनट का होगा। हर दो सप्ताह में बच्चों का यूनिट असेस्मेंट टेस्ट के जरिये मूल्यांकन किया जाए ताकि बच्चों में हो रहे सुधार के आधार पर रिमिडयल टीचिंग और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत की जा सके।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button