भारतीय जनता पार्टी का जन्म देश की सेवा के लिए ही हुआ है : केशव प्रसाद मौर्य
भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात भाजपा पार्टी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी का जन्म देश की सेवा के लिए हुआ था वह साकार हो रहा है

- देश को सही दिशा देने का काम भाजपा ने किया
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात भाजपा पार्टी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी का जन्म देश की सेवा के लिए हुआ था वह साकार हो रहा है. प्रधानमंत्री का नारा सबका साथ सबका विकास उन्होंने देश में करके दिखाया 2024 में उत्तर प्रदेश में हम 80 में 80 सांसद जीतने जा रहे हैं विपक्षी दलों का तेजी के साथ पतन हो रहा है उत्तर प्रदेश की जनता हमें अच्छे कामों का आशीर्वाद दे रही है 66 महीने से लगातार उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है इतना विकास पिछले 15 सालों में भी नहीं हुआ था प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री हैं प्रधानमंत्री ने घर-घर तिरंगा मोदी योगी के नेतृत्व में लगाया गया देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया गया.
जिससे पूरे विश्व में देखा एवं अंतरिक्ष से उसकी डिजिटल फोटो ली गई जबकि कांग्रेसी सपा परिवार वादी पार्टी है इनका मुख्य उद्देश अपने कुनबे को समृद्ध बनाना है योगी सरकार द्वारा मुख्तार अंसारी जैसे खूंखार क्रिमिनल को उसके सही स्थान पर पहुंचाया मुस्लिम समाज में चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा को मोदी सरकार ने खत्म किया उसका नतीजा है एक भारी संख्या में मुस्लिम माताएं भाजपा का साथ दे रही है धारा 370 राम मंदिर शौचालय जन धन योजना विकास योजनाएं भारतीय जनता पार्टी द्वारा लागू की गई भारतीय जनता पार्टी अंतिम व्यक्ति का विकास के प्राथमिकता पर काम कर रही है कानपुर देहात में विकास संबंधी जो भी समस्याएं आ रही है उनको तेज किया जाएगा एवं नकारा अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी स्थानीय निकाय चुनाव में कानपुर देहात में शत प्रतिशत सीटें जीत कर करें जिला अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री राकेश सचान विधायक पूनम संखवार अरुण पाठक विनोद कटियार राहुल अग्निहोत्री बंसलाल कटियार बबलू शुक्ला श्याम मोहन दुबे ज्योत्सना कटियार विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।