कानपुर देहात

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयादशमी पर मनाया स्थापना दिवस

संगठित हिन्दू अजेय शक्ति पाकर ही भारत को वैभवशाली बनाकर विश्व गुरू के रुप में दुनिया में स्थापित करेगा। यह बात बुधवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विजयादशमी पर आयोजित संघ के स्थापना दिवस के मौके पर नगर संघचालक रवि द्विवेदी ने कही।

पुखरायां,अमन यात्रा  : संगठित हिन्दू अजेय शक्ति पाकर ही भारत को वैभवशाली बनाकर विश्व गुरू के रुप में दुनिया में स्थापित करेगा। यह बात बुधवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विजयादशमी पर आयोजित संघ के स्थापना दिवस के मौके पर नगर संघचालक रवि द्विवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि सनातन काल से ही इस देश में शक्ति का उपासना होती आई है ।सज्जन शक्ति को संरक्षित करने के लिए भी सामर्थ्य वान होना आवश्यक है।

ये भी पढ़े-   असत्य पर सत्य की जीत : लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध सहित रावण वध लीला का सुंदर मंचन

महिषासुर को माँ दुर्गा व रावण का राम ने वध करके धर्म की रक्षा में शक्ति का ही माध्यम अपनाया।विजयादशमी के दिन ही 1925  में डाक्टर हेडगेवार ने हिन्दू समाज को बलशाली और संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की।संघ  अपनी व्यक्ति निर्माण कार्यशाला दैनिक शाखा में सनातन परंपरा पर आधारित भारतीय मूल्यों से शारीरक और बौद्धिक रूप से सशक्त स्वयं सेवकों को तैयार करता है जो समाज के सभी क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण में भागीदारी कर भारत को परम् वैभव पर ले जाने के लिए लगे हैं।डाक्टर हेडगेवार, गुरूजी,बाला साहब देवरस,रज्जू भैया,केसी सुदर्शन, मोहन भागवत जैसे संघचालकों के नेतृत्व में संघ सौ वर्ष पूरे करने की ओर है। हिन्दुवा सहोदरा सर्वे के मंत्र को लेकर चला राष्ट्रीय स्वयं संघ  भेदभाव की खाई को पाटते हुए हिन्दुओं को संगठित करने में जुटा है। इस अवसर शस्त्रों का पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह शिवा जी,नगर प्रचारक प्रतीक,सह कार्यवाह श्याम बाबा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अक्षय त्रिवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, अभिषेक, सचिन,रामसुदर्शन,मोहित ,लोकेश,राम प्रकाश मिश्रा ,कल्याण सिंह आदि रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी को दबोचा

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…

1 hour ago

पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को दबोचा,भेजा जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…

3 hours ago

झांसी से कानपुर जा रही प्राइवेट शताब्दी बस कार से टकराने के बाद आगे जा रहे डंफर से भिड़ी,सवारियों में मची अफरा-तफरी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…

3 hours ago

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही का फरमान, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…

7 hours ago

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 4 मई से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…

1 day ago

This website uses cookies.