कानपुर देहात

परिषदीय विद्यालय की रितिका एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सौम्या ने मंडल में पाया प्रथम स्थान

50वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता में जनपद के सरवनखेड़ा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगटा की छात्रा रितिका सिंह एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां की सौम्या ने मंडल स्तरीय गणित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

सुशील त्रिवेदी , कानपुर देहात : 50वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता में जनपद के सरवनखेड़ा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगटा की छात्रा रितिका सिंह एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां की सौम्या ने मंडल स्तरीय गणित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब दोनों बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है तथा अध्यापक वर्ग में सरवनखेड़ा विकासखंड के अध्यापक आशीष द्विवेदी जो वर्तमान में रसूलाबाद विकासखंड में एआरपी के रूप में कार्य कर रहे हैं ने मंडल स्तर पर अध्यापक संवर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में आशीष द्विवेदी के गाइडेंस में रितिका सिंह के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगटा की कक्षा 7 की छात्रा मान्या गुप्ता ने प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। रितिका सिंह ने इसके पूर्व भी मंडल स्तर पर प्रथम, राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया था। जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद द्विवेदी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बच्चों और अध्यापक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

खंड शिक्षा अधिकारी सरवनखेड़ा संजय कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी रसूलाबाद मनोज कुमार सिंह और जनपद के एसआरजी संत कुमार दीक्षित अनंत  त्रिवेदी और अजय कुमार गुप्ता एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुराग यादव सरवनखेड़ा के समस्त एआरपी ने बच्चों की सफलता को प्रोत्साहित करते हुए अग्रिम प्रतियोगिता में भी सफलता अर्जित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

छात्र नेता सौरभ सौजन्य की अगुआई में कैंडल मार्च निकाल अपना आक्रोश जताया

कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…

3 hours ago

कानपुर देहात में फसल की रखवाली कर रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत,परिजन बेहाल

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…

3 hours ago

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

3 hours ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

6 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

9 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

9 hours ago

This website uses cookies.