कानपुर देहात

लिंग भेदभाव का करे बहिष्कार, लड़का-लड़की एक समान : सीडीओ सौम्या

महिला पुरुष में समानता और लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। महिला पुरुष में समानता और लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रसूलाबाद ब्लाक परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय पहुंचीं। कार्यक्रम में मौजूद सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय का स्वागत किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को आगे लाने का प्रयास हो रहा है।

सशुल्क कैशलेस चिकित्सा बीमा के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियों के पिताजी बेटी को पराया समझते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने देहाती मार्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं के द्वारा घरों में तैयार की गई तमाम चीजों व उत्पादों को ब्रांड के माध्यम से बेचे जा रहें। जिससे महिलाओं को अधिक लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर में पुकुलो अचार,सूट सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर सहित कोई भी कोर्स करना चाहे तो उसका कोर्स कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने कहा जनपद में पेठा बनाने का कार्य शुरू किया गया है। जिसमें तीस महिलाओं को चयनित किया गया है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेंगी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला पुरुष को बराबर सम्मान देना लड़का लड़की में भेदभाव खत्म करना है। वही स्लोगन में साफ साफ लिखा है कि सहेंगे नहीं कहेंगे बेटियों को आज भी देवी का स्वरूप माना जाता है। लेकिन अब बदलाव आ रहा है। अब बेटियां हवाई जहाज तक उड़ा रही हैं। सीमा पर तैनात हैं।पुलिस में है हर विभाग में महिलाएं आगे आ रही है। इसलिए महिला पुरुष में भेदभाव नहीं रखना चाहिए। जितनी खुशी बेटा पैदा होने पर हो वैसे ही खुशी बेटी के पैदा होने पर हो। परिवार की ओर से बेटा और बेटी को समान दर्जा देना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में सजग होना चाहिए ताकि कोई भी उनका उत्पीड़न न कर सके। महिला दरोगा सुमन दीक्षित ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इसके साथ ही उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य विषयों की जानकारी दी।

वही महिला चिकित्सक मीना कुरील ने भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट , मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके सिंह, सहायक अभियंता अमृता सिंह, प्रबंधक ब्लॉक मिशन प्रबंधक नीरज सोनकर, दिलीप यादव, सारिका मंडल, विभा देवी, कीर्ति सहित कई अन्य लोग रहे। वह इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने रसूलाबाद ब्लॉक के विभिन्न कार्यालयों को देखा और साफ सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान मनरेगा के कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएसएसी बोर्ड परीक्षा में कानपुर देहात के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल के छात्र रहे अब्बल,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित सीबीएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी…

13 hours ago

रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने से किया इनकार

राहुल कुमार/झींझक : रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने…

15 hours ago

संविलियन विद्यालय में एडीजी आलोक सिंह ने किया बूथ का निरीक्षण

सतीश कुमार, रनियां,अमन यात्रा। नगर पंचायत रनियां व गांवों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह…

16 hours ago

देश की तरक्की और विकास के लिए युवाओं ने किया मतदान

रनियां। हाथ में आईडी कार्ड और वोटर पर्ची। उत्साह भी था और ललक भी वोटिंग करने…

16 hours ago

दिव्यांगों और बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह  

रनियां। मतदान में दिव्यांग और बुजुर्ग महिला पुरुष भी पीछे नहीं रहे। इसी कारण पोलिंग…

16 hours ago

This website uses cookies.