अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिकंदरा में किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल शिकायतें 97 प्राप्त हुई, जिसमें राजस्व 43, विकास विभाग 16,विद्युत 12, नलकूप 2, डीसी मनरेगा 3, सिंचाई 3, सीएमओ 2, एलडीएम 2, पुलिस 10, डीपीआरओ 2, तथा मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उन्होंने उप जिलाधिकारी सिकंदरा से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।
उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि शासन से निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाती है जिस समस्या का निस्तारण कराया जाए उस निस्तारण के संबंध में संबंधित समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, परियोजना निदेशक दिनेश यादव एवं जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहे।
पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…
पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…
पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में…
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…
कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…
कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…
This website uses cookies.