औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर जान दी

दिबियापुर थाने के गांव ऊमरसाना में एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण और परिजन आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। तहसीलदार रणवीर सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव उठने दिया। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

Story Highlights
  • आर्थिक सहायता की मांग पर डटे ग्रामीण, तहसीलदार के आश्वासन पर माने
विकास सक्सेना , औरैया। दिबियापुर थाने के गांव ऊमरसाना में एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण और परिजन आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। तहसीलदार रणवीर सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव उठने दिया। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।
ऊमरसाना निवासी राधामोहन उर्फ़ बड़े तिवारी पुत्र कौशल तिवारी तीन भाइयों में सबसे बड़े है। छोटा वाला आर्मी में है। जबकि बड़े व अभिषेक तिवारी खेती किसानी व मजदूरी करते है। तीन भाइयों के बीच कुल पांच बीघा जमीन है। दो बेटी व एक बेटा है। अर्थिक हालात ठीक नही थे। बताते है कि कुछ दिन से बड़े तिवारी परेशान थे। बीमारी के कारण कुछ कर्ज लिया था जिसे वह चुका नही पा रहा था।रविवार की दोपहर बाद बड़े तिवारी घर से खेत के लिए निकले और लौटे नही। कुछ लोगों ने देखा तो शव आम के पेड़ और फ़ंदे पर लटक रहा था। भाई अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। दिबियापुर थाना प्रभारी बीपी रस्तोगी पहुंचे और जांच पड़ताल की।
म्रतक की पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। ग्रामीण मृतक को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर शव नही उठने दे रहे थे। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाया और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण माने और शव उठने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button