कानपुर

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने कानपुर जिले का किया गठन

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष रजत कुमार राय व प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति पर कानपुर जिले में एबीपीए संगठन का विस्तार किया गया।

अमन यात्रा, कानपुर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष रजत कुमार राय व प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति पर कानपुर जिले में एबीपीए संगठन का विस्तार किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश कटियार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिले में एसोसिएशन का विस्तार किया गया है। गठित टीम के द्वारा एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदेश स्तरीय कमेटी द्वारा जनपद स्तर के फार्मासिस्टों को कार्यकारिणी में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया है।

ये भी पढ़े-  गजनेर चौराहे पर ऑटो स्टैंड हटवाने पर असमर्थ प्रशासन 

प्रदेश महासचिव उत्पल अग्निहोत्री ने इस बाबत पत्र जारी कर फार्मासिस्ट भाइयों को पद से सुशोभित किया है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने संगठन को मजबूत करके फार्मासिस्टों के अधिकार एवं हित के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही, वहीं एसोसिएशन ने नवनियुक्त कमेटी के पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक करने को कहा है। जिला कार्यकारिणी में मृगांक सिंह को मंडल संगठन मंत्री, पीयूष सचान को मंडल प्रभारी, अरविंद गुप्ता को मण्डल सहसंगठन मंत्री, अजहरुद्दीन को नगर उपाध्यक्ष, योगेंद्र कुमार को नगर उपाध्यक्ष, अजय कटियार को नगर उपाध्यक्ष, प्रिंस राजपूत को उप सचिव, मनीष सिंह को उप सचिव, शत्रुंजय सिंह यादव को उप सचिव, विजय कुमार गुप्ता को संगठन मंत्री, सौरभ कटियार को सह संगठन मंत्री, राजेश कटियार को मीडिया प्रभारी एवं विवेक उमराव को जिला कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।

ये भी पढ़े- अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने कानपुर जिले का किया गठन

प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस निगम ने बताया कि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन से प्रदेश के सर्वाधिक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट जुड़े हुए हैं। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन एक ऐसा संगठन है जो फार्मासिस्ट के कल्याण के लिए लगातार सक्रिय भूमिका में है। संगठन राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर पर लगातार फार्मासिस्टों के अधिकारों की बात विभिन्न माध्यमों द्वारा प्रशासन तक पहुंचाने में पूर्ण रूप से संकल्पित है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Share
Published by
AMAN YATRA

Recent Posts

युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर किया यौन शौषण,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर बीते मार्च एक युवक शादी…

2 hours ago

208-भोगनीपुर विधान की ई०वी०एम०/वी०वी०पैट कटेगरी-सी एवं डी की मशीनें 20 मई को कोषागार के निकट 02 कक्षों में रखी जाएंगी

कानपुर देहात। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी / जिला…

5 hours ago

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की दीक्षा प्रोफाइल में विकासखण्ड व विद्यालयों की होगी मैंपिग

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की दीक्षा प्रोफाइल में विकासखंड व विद्यालयों की मैपिंग…

5 hours ago

हाउस होल्ड सर्वे से चिह्नित होंगे आउट आफ स्कूल बच्चे

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किन्हीं कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले 6…

5 hours ago

This website uses cookies.