फतेहपुर

पल्लवी पटेल हो सकती हैं सपा की लोकसभा प्रत्याशी

खागा विधानसभा क्षेत्र के कुर्मी क्षत्रिय बेल्ट धाता में जिस प्रकार भाजपा के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य को हराकर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर सिराथू से विधायक बनीं पल्लवी पटेल सक्रिय हैं,उससे राजनीतिक क्षेत्र में अनुमान लगाया जा  रहा है कि वे फतेहपुर लोकसभा संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी गठबंधन की प्रत्याशी हो सकती हैं।

अमन यात्रा, खागा/फतेहपुर।  खागा विधानसभा क्षेत्र के कुर्मी क्षत्रिय बेल्ट धाता में जिस प्रकार भाजपा के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य को हराकर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर सिराथू से विधायक बनीं पल्लवी पटेल सक्रिय हैं,उससे राजनीतिक क्षेत्र में अनुमान लगाया जा  रहा है कि वे फतेहपुर लोकसभा संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी गठबंधन की प्रत्याशी हो सकती हैं।

 ये भी पढ़े-           रेलवे ने फ़्री में ट्रेन में सफ़र करने वाले पुलिस के लिए ख़ास अभियान चलाने का निर्देश जारी कर दिया है

खागा विधानसभा सीट से जुड़ी हुई कौशांबी जनपद की सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज नेता एवं वर्तमान में डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य को हराकर पूरे प्रदेश में सियासी कद बढ़ाने वाली विधायक पल्लवी पटेल के बारे में राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि वह समाजवादी पार्टी की ओर से फतेहपुर संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी हो सकती हैं।धाता क्षेत्र में उनकी आमद रफ्त लगातार बनी हुई है और वे अपने समाज से आत्मिक तौर पर जुड़ी हुई हैं।हाल में उन्होंने एक परिवार में आकर उनके दुख में शामिल हो चुकी हैं।राजनीति संभावना का खेल है। उनकी सक्रियता को देखते हुए संभावना है कि वे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सपा की उम्मीदवार हो सकती हैं।

 

दरअसल खागा तहसील में दो विधानसभा सीटें हैं जिनमें खागा विधानसभा सुरक्षित विधानसभा सीट है।इस सुरक्षित सीट पर धाता बेल्ट कुर्मी बाहुल्य माना जाता है।पिछले विधानसभा चुनाव में अपेक्षाकृत अच्छा प्रत्याशी नहीं होने के बावजूद समाजवादी पार्टी ने पहली बार खागा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दी थी।भाजपा अगर थोड़ी भी ढिलाई करती या समाजवादी पार्टी से संगीता राज पासी प्रत्याशी हो गईं होती तो शायद भाजपा यह सीट लूज भी कर सकती थी।इसी तहसील की हुसैनगंज विधानसभा में लगभग तीस हजार मतों से जीतकर समाजवादी पार्टी ने साइकिल चुनाव चिन्ह से पहली बार झंडा फहराया और पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य की धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा मौर्या को सपा विधायक बनने का सौभाग्य मिला।

 

इतना ही नहीं उनके समर्थकों के अनुसार अपनी तेजतर्रार छवि के कारण भी पल्लवी पटेल एक बेहतर चुनाव लड़ सकती हैं।अगर फतेहपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा,बसपा या कांग्रेस ने कुर्मी प्रत्याशी नहीं उतारा तो समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी कुर्मी समाज से हो सकता है।ऐसी स्थिति में जहां एक ओर डॉक्टर अशोक पटेल जैसे नामों की चर्चा है,वहीं धाता क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए पल्लवी पटेल की भी चर्चा तेज होने लगी है।हालात क्या बनते हैं यह तो भविष्य की बात है,फिलहाल समाजवादी पार्टी की भावी लोकसभा प्रत्याशी के रूप में पल्लवी पटेल का नाम तेजी से उभर रहा है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीएसजेएम विश्वविद्यालय के छात्र अभिजीत राय को पुलिस ने किया नजरबंद

कानपुर नगर । प्रधानमंत्री के रोड शो के पहले पुलिस ने किया नजरबंद अभिजीत राय…

8 hours ago

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी को दबोचा

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…

20 hours ago

पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को दबोचा,भेजा जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…

21 hours ago

झांसी से कानपुर जा रही प्राइवेट शताब्दी बस कार से टकराने के बाद आगे जा रहे डंफर से भिड़ी,सवारियों में मची अफरा-तफरी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…

22 hours ago

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही का फरमान, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…

1 day ago

This website uses cookies.