कानपुर देहात

डा. अभयदीप संगठन मंत्री ,नीरज गुप्ता अध्यक्ष व नरेन्द्र सिंह दोहरे महामंत्री हुए निर्वाचित

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अमरौधा ब्लाक इकाई के चुनाव में डा. अभयदीप संगठन मंत्री ,नीरज गुप्ता अध्यक्ष व नरेन्द्र सिंह दोहरे महामंत्री निर्वाचित हुए। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुर में संपन्न हुए चुनाव में निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला व पर्यवेक्षक रवि द्विवेदी ने बताया कि मुख्य कार्यकारिणी में विभिन्न पदों हेतु बाइस नामांकन व महिला कार्यकारिणी हेतु छः नामांकन प्राप्त हुए।

अमन यात्रा , पुखरायां। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अमरौधा ब्लाक इकाई के चुनाव में डा. अभयदीप संगठन मंत्री ,नीरज गुप्ता अध्यक्ष व नरेन्द्र सिंह दोहरे महामंत्री निर्वाचित हुए। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुर में संपन्न हुए चुनाव में निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला व पर्यवेक्षक रवि द्विवेदी ने बताया कि मुख्य कार्यकारिणी में विभिन्न पदों हेतु बाइस नामांकन व महिला कार्यकारिणी हेतु छः नामांकन प्राप्त हुए।

नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर एक ही नामांकन रहने के चलते सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य कार्यकारिणी में डा. अभयदीप मिश्र, अध्यक्ष नीरज गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष अंजली त्रिपाठी, महामंत्री नरेन्द्र सिंह दोहरे,वरि. उपाध्यक्ष जीत सिंह,उपाध्यक्ष मनीष बाजपेयी, अल्पना चौरसिया, योगेंद्र त्रिवेदी,रामनरेश, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंत्री निशान्त सचान,ऊषा देवी, विकास द्विवेदी, संयुक्त मंत्री रवीन्द्र सचान,अनूप,ऋचा प्रचार मंत्री मेहनाज अख्तर, ममता,सुरेशबाबू, मीडिया प्रभारी मनीष द्विवेदी निर्वाचित हुए।

महिला कार्यकारिणी में अंजली त्रिपाठी अध्यक्ष,अल्पना चौरसिया महामंत्री, सुचि मालवीय वरि.उपाध्यक्ष, मंत्री मेहनाज अख्तर ,संयुक्त मंत्री ऋचा, प्रचार मंत्री ममता निर्वाचित हुई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रदेश मंत्री प्रदीप तिवारी व जिला संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंडलीय मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता,मलासा ब्लाक इकाई अध्यक्ष महेंद्र सिंह, दिनेश श्रीवास्तव व दिनेश मिश्रा आदि रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Share
Published by
AMAN YATRA

Recent Posts

छात्र नेता सौरभ सौजन्य की अगुआई में कैंडल मार्च निकाल अपना आक्रोश जताया

कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…

5 hours ago

कानपुर देहात में फसल की रखवाली कर रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत,परिजन बेहाल

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…

5 hours ago

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

6 hours ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

9 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

12 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

12 hours ago

This website uses cookies.