प्रयागराज

5 नवंबर को होगी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 5 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित की जाएगी। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए यूपी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ 185762 आवेदन हुए हैं।

राजेश कटियार, प्रयागराज/कानपुर देहात। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 5 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित की जाएगी। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए यूपी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ 185762 आवेदन हुए हैं। इस परीक्षा में वजीफा लेने वाले मेधावियों की संख्या पिछले चार सालों से लगातार बढ़ रही है। बीते चार वर्षों में यूपी के सर्वाधिक 9837 मेधावियों ने 2022-23 सत्र में एवं सत्र 2023-24 में 14090 मेधावियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाया था। शिक्षा मंत्रालय ने पिछले पांच सालों का ब्योरा दिया है। यूपी के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत आठवीं के 15143 मेधावियों के लिए छात्रवृत्ति का कोटा निर्धारित है। इन मेधावियों को कक्षा 9 से 12 तक हर साल 12 हजार रुपये प्रतिमाह यानि चार साल में 48 हजार रुपये मिलते हैं। शर्त यह है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पारिवारिक आमदनी सालाना साढ़े तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। पहले आवेदकों की संख्या कम होने के कारण भी बहुत कम मेधावी इसका लाभ उठा पाते थे। पिछले दो साल से बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने आवेदन बढ़ाने पर खासा ध्यान दिया है। जिसका नतीजा यह है कि पिछले साल 179971 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इस सत्र के लिए पांच नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए रिकॉर्ड तोड़ 185762 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।

इस तरह बढ़ी चयनितों की संख्या-
वर्ष चयनित विद्यार्थी
2019-20 3676
2020-21 5141
2021-22 5772
2022-23 9837
2023-24 14090

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

छात्र नेता सौरभ सौजन्य की अगुआई में कैंडल मार्च निकाल अपना आक्रोश जताया

कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…

4 hours ago

कानपुर देहात में फसल की रखवाली कर रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत,परिजन बेहाल

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…

4 hours ago

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

5 hours ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

8 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

11 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

11 hours ago

This website uses cookies.