8 वीं पास वार्ड बॉय को युवती से हुआ प्यार,फिर किया सुसाइड

झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड बॉय ने सुसाइड कर लिया।8 वीं पास वार्ड बॉय को एक महिला टीचर से प्यार हो गया था।इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे।लेकिन कुछ दिन बाद ही गर्लफ्रेंड ने धोखा दे दिया।इसके बाद वह डिप्रेशन में आ गया और अजीब हरकतें करने लगा

झांसी/पुखरायां।झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड बॉय ने सुसाइड कर लिया।8 वीं पास वार्ड बॉय को एक महिला टीचर से प्यार हो गया था।इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे।लेकिन कुछ दिन बाद ही गर्लफ्रेंड ने धोखा दे दिया।इसके बाद वह डिप्रेशन में आ गया और अजीब हरकतें करने लगा।शुक्रवार को उसने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।विनय उपाध्याय 33 वर्ष नवाबाद थाना के गुमनावरा का रहने वाला था।उसके मौसेरे भाई संजय ने बताया कि विनय की मां श्यामलली मेडिकल कॉलेज में सरकारी कर्मचारी थी।2011 में उनकी मौत हो गई।इसके बाद विनय हमारे घर रहने लगा।उसे मां की जगह मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय की नौकरी मिल गई थी।सब कुछ ठीक चल रहा था।इस बीच उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई,जो टीचर थी।कुछ समय बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। कोरोना काल में दोनो लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।कुछ दिनों तक युवती विनय के साथ रही।इसके बाद उसने बैंक से डेढ़ लाख रुपए का लोन करा लिया।इसके अलावा वह जेवर व अन्य सामान लेकर चली गई।युवती और उसका परिवार विनय को धमकी देने लगे।

इससे वह परेशान रहने लगा।उसके दिमाग पर इतना बुरा असर पड़ा कि वो पिछले डेढ़ साल से अजीब हरकतें करने लगा।कभी साड़ी पहन लेता था तो कभी दूसरा भेष बना लेता था।वो लोगों से कम बोलता था और अकेला रहना पसंद करता था।पिछले डेढ़ साल से वो नौकरी नहीं जा रहा था। लोन की किस्त भी मैं चुका रहा था।शुक्रवार दोपहर मैं मां को लेकर अस्पताल आया था।विनय घर पर था।वह कमरे में गया और कुंडे पर लुंगी से फंदा बनाकर झूल गया।जब 13 साल की भतीजी संस्कृति कमरे के अंदर गई तो विनय फांसी पर लटका था।वह चिल्लाते हुए बाहर भागी,तब आस पड़ोस के लोगों ने विनय को नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर आए।यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।तीन माह पहले भी विनय सुसाइड की कोशिश कर चुका था।विनय की मौत के बाद भी उसकी गर्लफ्रेंड घर पर नहीं आई।शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया।इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।2011 में विनय के पिता की मौत हो गई थी।विनय उसका इकलौता बेटा था।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी को दबोचा

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…

11 hours ago

पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को दबोचा,भेजा जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…

12 hours ago

झांसी से कानपुर जा रही प्राइवेट शताब्दी बस कार से टकराने के बाद आगे जा रहे डंफर से भिड़ी,सवारियों में मची अफरा-तफरी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…

13 hours ago

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही का फरमान, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…

17 hours ago

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 4 मई से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…

1 day ago

This website uses cookies.