880 ग्राम पंचायतों में नहीं चुने जाएंगे प्रधान, 75 जिलों की परिसीमन सूची जारी

यूपी पंचायत चुनाव के लिए 75 जिलों में परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार्डों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार 59074 की बजाए 58194 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने जाएंगे। ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या भी 12745 कम हो गई है।

लखनऊ,अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 75 जिलों में परिसीमन के बाद वर्ष 2015 की तुलना में जिला पंचायतों के 3120 वार्डों की संख्या घटकर 3051 रह गई है। गत पांच वर्षों में नगरीय निकायों के विस्तार के बाद से पंचायतों का दायरा सिमटा है। 880 ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्रों में विलीन हो गई हैं। परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार्डों की सूची जारी कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में इस बार 59,074 की बजाए 58,194 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने जाएंगे। ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या भी 12,745 कम हो गई है। इसी क्रम में 826 ब्लाक प्रमुखों का चुनाव करने के लिए प्रदेश में 75,805 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाएंगे, जो वर्ष 2015 की तुलना में 1,996 कम होंगे। पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह ने बताया कि परिसीमन के बाद वर्ष 2015 की तुलना में ग्राम पंचायत वार्ड 7,44,558 से घटकर 7,31,813 रह गए हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य भी 77,801 से कम होकर 75,805 रहेंगे।

जिला पंचायत सदस्य भी 3120 की बजाए 3051 ही चुने जाएंगे। उत्तर प्रदेश में 36 जिले ऐसे भी हैं, जहां जिला पंचायत सदस्यों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं तीन जिलों में वर्ष 2015 से अधिक सदस्य चुने जाएंगे। इसमें गोंडा में 51 की बजाए 65, मुरादाबाद में 34 की बजाए 39 तथा संभल में 27 की बजाए 35 जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होंगे।

—————————–

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

पानी निकासी के विवाद में हत्या मामले में आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। रूरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पानी निकासी के विवाद को लेकर…

1 hour ago

सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पंडित उत्तम शुक्ला को पुलिस कमिश्नरेट ने किया सम्मानित

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर नगर स्थित चौबेपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्म नगर निवासी पंडित उत्तम…

1 hour ago

कानपुर देहात में लूटपाट के बाद वृद्ध महिला की हत्या,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर रविवार को एक 85 वर्षीय…

1 hour ago

विधुत विभाग का कारनामा, नाली में ही गाड़ दिया विधुत पोल

अनिल श्रीवास्तव, उरई। अपनी मनमानी के चलते सुर्खियों में रहने वाले विधुत विभाग का एक…

2 hours ago

बहुजन समाज पार्टी ने चलाया गांव गांव जनसंपर्क अभियान

पुखरायां।रविवार को लोकसभा क्षेत्र जालौन गरौठा भोगनीपुर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद…

20 hours ago

This website uses cookies.