कानपुर देहात

98 किलोग्राम अवैध चांदी के साथ एक गिरफ्तार

अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को एक गाड़ी में 98 किलोग्राम अवैध चांदी के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को एक गाड़ी में 98 किलोग्राम अवैध चांदी के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बुधवार की रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर कानपुर की तरफ जा रही एक टाटा पंच गाड़ी में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 98 किलोग्राम चांदी अनुमानित लागत करीब 70 लाख रुपए सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा।
पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता नितिन पुत्र अशोक निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर नौबस्ता कानपुर नगर बताया है।आरोपी ने बताया कि वह चांदी को फुटकर में बिक्री करता है तथा उपर्युक्त चांदी को उरई से कानपुर लेकर जा रहा है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि उपर्युक्त चांदी के संबंध में जीएसटी,सेलटैक्स,इनकमटैक्स इत्यादि संबंधित विभागों को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

3 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

3 hours ago

कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

लखनऊ/कानपुर देहात। सूबे के माध्यमिक विद्यालयों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। इन विद्यार्थियों…

3 hours ago

वीडियोज के जरिए अध्यापन कार्य का डायट करेगा मूल्यांकन

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के शिक्षण कार्य का अब मूल्यांकन किया…

5 hours ago

This website uses cookies.