नई दिल्ली,अमन यात्रा। IPL 2021: आरसीबी के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के लिए आइपीएल 2021 की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही। जिस तरह से पिछले सीजन में वो फ्लॉप हुए थे और एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे, इस लीग के 14वें सीजन के पहले मैच में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंनेे मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंदों पर 2 छक्के व 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। इस मैच में आरसीबी को मुंबई के खिलाफ 2 विकेट से जीत मिली। मैक्सवेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और क्रिकेट फैंस से उन्हें इस सीजन में ज्यादा बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन में कितना रन बना सकते हैं इसे लेकर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भविष्यवाणी की। इरफान पठान ने ट्वीट करके बताया कि, इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल 400 के आसपास रन बनाएंगे। पठान ने ये भविष्यवाणी मैक्सवेल की पारी की शुरुआत को देखने के बाद की। उन्होंने लिखा कि, वो अपनी पारी के पहले सात गेंदों के दौरान पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए। इस सीजन में वो 400 के आसपास रन बना सकते हैं।

https://twitter.com/IrfanPathan/status/1380561723476701186?ref_src=twsrc%5Etfw” rel=”nofollow
आपको बता दें कि, आरसीबी को इस सीजन में अपने पहले ही लीग मैच में 2 विकेट से रोमांचक जीत मिली थी। मुंबई की टीम ने विराट की टीम के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में विराट की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में आरसीबी को जीत मिली उसमें एबी डिविलियर्स, मैक्सवेल और विराट कोहली की बड़ी भूमिका रही। मैक्सी ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 52 रन की अहम साझेदारी भी की। आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने 5 विकेट लिए।