उत्तरप्रदेश

twist : जयमाल के स्टेज पर दुल्हन के टेस्ट में दूल्हा हुआ फेल, फिर टूट गई शादी और बैरंग लौटी बरात

महोबा के पनवाड़ी में गेस्ट हाउस में शादी समारोह के बीच दुल्हन की बात सुनकर जनाती बरातियों के होश उड़ गए। दुल्हन की बात सुनकर लोग समझे कि मजाक होगा लेकिन उसने जयमाल नहीं डालने की बात कही तो सभी सन्न रह गए।

महोबा,अमन यात्रा । पनवाड़ी कस्बे में शादी समारोह में हंसी-ठिठोली और खुशियों के बीच जयमाल के स्टेज पर उस समय सन्नाटा छा गया जब दुल्हन ने दूल्हे का टेस्ट लेना शुरू कर दिया। इस टेस्ट में दूल्हा फेल हो गया तो दुल्हन ने भी शादी से इन्कार कर दिया। पूरी रात दुल्हन से काफी मान मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा। इतना ही नहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और वर-वधू पक्ष के बीच वार्ता भी कराई लेकिन बात नहीं बन सकी।

पनवाड़ी कस्बा के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार की रात शादी समारोह का आयोजन था और महोबकंठ थाना क्षेत्र के धवार से दूल्हा बरात लेकर आया था। कन्या पक्ष ने बरातियों का अच्छी तरह स्वागत किया। बराती भी दूल्हे को लेकर नाचते-गाते गेस्ट हाउस पर पहुंचे तो द्वारचार की रस्म अदा की गई। इसके बाद दूल्हे को जयमाल के स्टेज पर बिठाया गया। दूल्हे को देखकर दुल्हन से सहेलियां भी हंसी ठिठोली करती रहीं। पूरे पंडाल में बराती और जनातियों के बीच खुशियों का माहौल बना था। कोई लजीज व्यंजनों का स्वाद ले रहा था तो कोई अपनी बातों में मश्गूल था।

हाथों में मेहंदी और सोलह श्रृंगार करके दुल्हन जममाल लेकर स्टेज पर पहुंची। दूल्हे के पीछे उसके दोस्त और दुल्हन के साथ उसकी सहेलियां भी हंसी ठिठोली करने लगीं। दूल्हे के हावभाव और बातचीत देखकर शक हुआ तो दुल्हन ने एक शर्त रखी तो पहले लोगों ने मजाक समझा। दुल्हन ने भरी महफिल में कहा कितना पढ़े हो पहले दो का पहाड़ा सुनाओ तभी जयमाल डालूंगी तो दूल्हा सकपका गया। वहीं पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया, फिर कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन जिद पर अड़ गई। वह दूल्हे से बोली पहाड़ा नहीं आता तो शादी नहीं होगी। घरवालों ने दुल्हन से ऐसे समय में इस तरह की बात न करने को कहा लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

दूल्हा टेस्ट में फेल हुआ तो दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसपर वर और कन्या पक्ष में चर्चाएं शुरू हो गई और मंगलगीत बंद हो गए। दुल्हन को मनाने में घर वाले और रिश्तेदार जुट गए। पूरी रात मान मनौव्वल का सिलसिला जारी रहा लेकिन दुल्हन नहीं मानी। कुछ देर बाद सूचना पर पुलिस भी गेस्ट हाउस पहुंच गई। दो पक्षों को बुलाकर वार्ता करके समझौता करने को कहा लेकिन बात नहीं बन सकी। पंडाल सूना पड़ा रहा और सात फेरे नहीं पड़ सके। इस बीच कई बराती चले गए और बाद में पूरी बरात बैरंग लौट गई।

पनवाड़ी एसएचओ विनोद कुमार के मुताबिक दोनों पक्षों में वार्ता कराकर समझौता कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। रात में ही पंचायत हुई और शनिवार को दोनों पक्षों के लोगों में वार्ता के अनुसार लड़की पक्ष को चार लाख रुपये नकद राशि दिलवाई गई। दोनों पक्षों में जो भी खर्चा हुआ था उसके समायोजन के बाद रुपये वापस किए और फिर बरात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई।

—————————————————-

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर,एक की मौत चार गंभीर,परिजन बेहाल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां गुरुवार शाम मुंगीसापुर…

9 hours ago

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिए बीएसए ने थीम सांग किया लांच

राजेश कटियार , कानपुर देहात। मतदाता जागरूकता को लेकर बीएसए द्वारा एक खास गीत तैयार…

20 hours ago

अकबरपुर महाविद्यालय परिसर में पुर्तगाल के गणितज्ञ प्रोफेसर टियागा ने दिया अतिथि व्याख्यान

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अकबरपुर महाविद्यालय में लिस्बन विश्वविद्यालय पुर्तगाल के प्रोफेसर जेकेबी टियागा…

21 hours ago

इस तारीख से इस तारीख तक बन्द रहेंगी शराब की दुकानें

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत चतुर्थ चरण दिनांक 13.05.2024 को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र…

21 hours ago

NSUI के छात्र नेता सौरभ सौजन्य के नेतृत्व में NSUI छात्र पंचायत का आयोजन

कन्नौज : सेण्ट्रल यूपी अंतर्गत जनपद कन्नौज में NSUI के छात्र नेता सौरभ सौजन्य के…

23 hours ago

प्ले एंड एंजॉय गतिविधियों से बढ़ाई जाएगी परिषदीय स्कूलों में छात्र उपस्थित

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर हमेशा संकट बना रहता है।…

23 hours ago

This website uses cookies.