अपर श्रम आयुक्त सौम्या पाण्डेय को “जल प्रहरी अवार्ड” से नवाजा गया

जल शक्ति मंत्रालय नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित जल प्रहरी सम्मान समारोह -2023 में अपर श्रम आयुक्त सौम्या पाण्डेय को कानपुर देहात में जल संरक्षण पर किये गये उत्कृष्ट कार्यो पर सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली / कानपुर। जल शक्ति मंत्रालय नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित जल प्रहरी सम्मान समारोह -2023 में अपर श्रम आयुक्त सौम्या पाण्डेय को कानपुर देहात में जल संरक्षण पर किये गये उत्कृष्ट कार्यो पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रहते हुए यह कार्य जनमानस के सहयोग से संभव हो पाया है उन्होंने बताया की जनपद कानपुर देहात में उनके कार्यकाल में एक “जल अभिषेक कार्यक्रम” का संचालन किया था, इस प्रयास से 12700 करोड़ लीटर पानी को संरक्षित किया गया,  उन्होंने सरकारी भवनों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम, तालावो का सुन्दरीकरण,वृक्षारोपण आदि व पांडु नदी एवं सिंगूर नदियों का जीर्णोद्धार गया था साथ ही आम जनमानस के साथ जल चौपाल व विद्यालयों में बच्चो के साथ जल संरक्षण पर विभिन्न कार्यक्रम कर जन जागरूकता अभियान संचालित किये गये थे।

उन्होंने जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान उन्हें अत्यधिक प्रोत्साहित करेगा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सबक सिखाएगी पुलिस चौकी प्रभारी दस्तमपुर अनिलेश कुमार

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को चौकी प्रभारी दस्तमपुर थाना डेरापुर ने पैरामिलिट्री फोर्स के…

12 hours ago

भगवान बुद्ध ने दिया करुणा मानवता का संदेश संचालक एसएससी क्लासेस जीतेंद्र संखवार

पुखरायां।कानपुर देहात के बरगवां गांव में शनिवार को पांच दिवसीय बौद्ध कथा का शुभारंभ किया…

12 hours ago

विद्यार्थियों ने सेल्फी पाइंट बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक

कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की जागरूकता के लिए जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान…

12 hours ago

मतदाता,मतदाता सूची में अपने नाम, बूथ एवं बी०एल०ओ० आदि की जानकारी हेतु करे संपर्क।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद…

15 hours ago

गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय बच्चों को दिया जाएगा ऑनलाइन गृह कार्य

कानपुर देहात। इस बार आपके खुशी के पलों में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होने वाली…

15 hours ago

This website uses cookies.