अब बच्चों की शैक्षिक प्रगति बताने उनके घर जाएंगे प्राइमरी के शिक्षक, स्कूल महानिदेशक ने दिया आदेश

स्कूलों में अन्य गतिविधियों के साथ-साथ महीने के आखिर में बच्चों का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में की जा चुकी है। अब बेसिक शिक्षा के विद्यालयों के शिक्षक छात्रों की शैक्षिक प्रगति बताने उनके घर तक जाएंगे।

कानपुर देहात। स्कूलों में अन्य गतिविधियों के साथ-साथ महीने के आखिर में बच्चों का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में की जा चुकी है। अब बेसिक शिक्षा के विद्यालयों के शिक्षक छात्रों की शैक्षिक प्रगति बताने उनके घर तक जाएंगे। छात्रों के स्कूल से गायब रहने पर उनके अभिभावकों से संवाद कर समाधान की कोशिश करेंगे। इसके अलावा महीने में एक बार अभिभावकों-शिक्षकों की संयुक्त बैठक और हर तीन महीने में शिक्षा चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। इसके पीछे विद्यालय में 10 फीसदी तक बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने की कवायद मानी जा रही है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि शिक्षक, एआरपी व शिक्षक संकुल समय-समय पर छात्रों के घर जाकर अभिभावकों से संवाद करेंगे। विभागीय योजनाओं, डीबीटी आदि के बारे में बताएंगे। कमजोर बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने में अभिभावकों का भी सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेलकूद से लेकर पठन-पाठन से जुड़ी रुचिकर चीजों की व्यवस्था की गई है जो काफी सहयोगी होगी। यह प्रक्रिया निश्चित रूप से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कारगर होगी।

स्कूलों में मनेगा बच्चों का जन्मदिन-

स्कूलों में अन्य गतिविधियों के साथ-साथ महीने के आखिर में बच्चों का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में की जा चुकी है। इसे अब बेसिक के विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 4 मई से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…

15 hours ago

स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सुखे के दृष्टिगत हुई बैठक

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…

17 hours ago

निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की अपील

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में हुई…

17 hours ago

माईक्रो ऑब्जर्वरो को निर्वाचन के दौरान पैनी दृष्टि बनाये रखने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष,पारदर्शीपूर्ण रूप में संपन्न कराए जाने हेतु सामान्य…

17 hours ago

This website uses cookies.