अम्बेडकर जयन्ती पर जनपद मुख्यालय अकबरपुर के आसपास रहा उत्साह का वातावरण

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयन्ती कानपुर देहात जनपद मुख्यालय अकबरपुर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की ओर से जहां सभी 18 मंडलों के 1574 बूथों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाभाव समर्पित किए गए

कानपुर देहात। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयन्ती कानपुर देहात जनपद मुख्यालय अकबरपुर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की ओर से जहां सभी 18 मंडलों के 1574 बूथों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाभाव समर्पित किए गए। पार्टी के विधान सभा क्षेत्र रनियां अकबरपुर के केंद्रीय कार्यालय पर डॉक्टर साहब के चित्र पर फूल माला समर्पित कर उनके कृतित्व एवम् व्यक्तित्व पर चर्चा की और उनके बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जलालपुर के जयन्ती कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ल ने कहा कि डॉक्टर साहब ने सार्वजनिक क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया और छुआछूत को जड़ से उखाड़ फेकने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले,लोक सभा प्रभारी राजेश तिवारी,विधान सभा संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ल, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन, विनय प्रताप सिंह,कन्हैया कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य विशम्भर सोनकर,राम प्रकाश कुशवाहा,कृष्णा गौतम, ॠषि सिंह, बृजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्र एडवोकेट, सुनील कुमार शर्मा,भाजपा की वरिष्ठ नेता अर्चना मिश्रा,रचना त्रिपाठी अनूप सिंह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्र आदि शामिल हुए जब कि केंद्रीय कार्यालय पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी पूर्व सभासद बबलू भारती ,बृशकेतु शरण पाण्डेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित हुए।

वहीं दूसरी ओर एक इण्टर कालेज के छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए माल्यार्पण किया,कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अमर यादव, पूर्व सभासद श्याम तिवारी आदि ने उपस्थित होकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही अनेक झांकियों का प्रदर्शन कर एक विशाल जुलूस निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर अम्बेडकर पार्क में समाप्त हुआ।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

15 mins ago

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

17 mins ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

20 mins ago

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार…

23 mins ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

5 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

5 hours ago

This website uses cookies.