असत्य पर सत्य की जीत के लिए प्रभु राम ने किया लंकापति रावण अंत

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजय दशमी का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। श्री बजरंग राम लीला समिति दवारा आयोजित श्रीराम लीला महोत्सव में राम- रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजय दशमी का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। श्री बजरंग राम लीला समिति दवारा आयोजित श्रीराम लीला महोत्सव में राम- रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। शाम को रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले दहन किए गए। इस दौरान विशाल दशहरा मेला लगा।

विजय दशमी पर सुबह से पूरे जिले में उल्लास रहा। लोगों ने घर व मंदिरों में दशहरा पूजन किया गया। श्रीराम लीला महोत्सव में रावण वध लीला का मंचन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

रामलीला में राम-रावण के बीच युद्ध होता है। विभिषण श्रीराम से कहते हैं कि रावण की नाभि में अमृत है। इसके सूखने पर ही रावण का अंत होगा। इसके बाद रावण की नाभि में राम तीर मारते हैं, रावण का अंत होता है। धर्म की जीत होने पर श्रीराम की जयकारे लगते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद हुकुम ¨सह श्रीराम को तिलक करते हैं।

इसके बाद रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले धू-धू कर जल उठे। रामलीला महोत्सव का समापन हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार रात को श्रीराम महोत्सव में कुंभकर्ण, मेघनाद वध एवं सुलोचना सती लीला का मंचन किया गया।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक…

3 hours ago

महिला ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थानांतर्गत सट्टी गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत 9 लोगों…

3 hours ago

मामूली कहासुनी के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर मामूली कहासुनी…

3 hours ago

एक अंशोल कंपनी के लोडर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में मंगलवार सुबह औरैया कानपुर नेशनल हाइवे पर एक ग्रीस…

12 hours ago

स्टार प्रचारक ने झोंकी ताकत,बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर की विधानसभा घाटमपुर में बहुजन समाज पार्टी…

17 hours ago

This website uses cookies.