कानपुर देहात,अमन यात्रा। जनपद कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें जिलाधिकारी महोदय, माननीय मंत्री जी, विधायिका जी, जनप्रतिनिधि गण के साथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया, इस अवसर पर विकास भवन माती में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए थे।
जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं सीडीओ सौम्या पांडे के नेतृत्व में जनपद कानपुर देहात में कार्यरत कनक स्वयं सहायता समूह विकास खंड मलासा द्वारा निर्मित बेसन के पैकेट, भोलेबाबा स्वयं सहायता समूह विकास खंड मलासा द्वारा निर्मित राखी व R_SETI में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही विकास खंड मैथा,अमरौधा डेरापुर, राजपुर, अकबरपुर, सरवनखेड़ा, झींझक, मलासा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए जिनमें विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों पर खरीदारी की गई। कनक स्वयं सहायता समूह द्वारा 1950 रुपए बेसन की बिक्री हुई, भोलेबाबा स्वयं सहायता समूह द्वारा 960 रुपए की बिक्री हुई ,R- SETI में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल पर 1000 रुपए की बिक्री हुई।
कानपुर देहात। सूरज की तपिश हर किसी को झुलसा रही है। ऐसे में शासन और…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…
कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को पारदर्शी, शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में हुई…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष,पारदर्शीपूर्ण रूप में संपन्न कराए जाने हेतु सामान्य…
This website uses cookies.