हमीरपुर

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक मनाया जाएगा स्वतंत्रता सप्ताह

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आगामी दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 के मध्य ‘‘ हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर/ भवन पर तिरंगा झंडा फहराया जायेगा।

हमीरपुर,अमन यात्रा : आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आगामी दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 के मध्य ‘‘ हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर/ भवन पर तिरंगा झंडा फहराया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गत दिवस देर शायं जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गरीब /कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए उन्हें निशुल्क तिरंगा उपलब्ध कराने हेतु व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों ने स्वेच्छा से निशुल्क तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सैकड़ो लोगों ने भारी मात्रा में निशुल्क तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने की बात कही।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सभी लोगों व विभागों को सहयोग करने तथा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा लोगों को इसके बारे में जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 11 से 17 अगस्त तक निरंतर चलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग स्वयं खरीद कर अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने में असमर्थ होंगे उन लोगों को निशुल्क झंडा उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिसके पास तिरंगे की उपलब्धता ना हो । उन्होंने कहा कि अभियान के समय में सभी व्यक्ति तिरंगे का सम्मान बना कर रखेंगे तथा तिरंगा निर्धारित मानक के अनुसार हों यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। कहा कि तिरंगा जमीन पर ना गिरने पाए तथा अभियान के समय प्रत्येक दिन सूर्यास्त के समय उसको सम्मानजनक तरीके से उतारकर अगले दिन सूर्योदय के समय उसको पुनः लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त झंडा नहीं फहराया जाए और फहराने में तिरंगे के सम्मान का विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता के प्रतीक के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना इस अभियान का उद्देश्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमो ,स्वयं सहायता समूहो, विभिन्न नागरिक संगठनो आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जायेगा। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन करते हुये ग्राम प्रधानो को शत प्रतिशत घरो, दुकानो ,कार्यालयो ,शैक्षणिक संस्थानो तथा नलकूपो इत्यादि पर झण्डा फहराने हेतु जागरूक किया जाय। जनपद के समस्त सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानो, शैक्षणिक संस्थानो, व्यवसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनो, रेस्टोरेंट, शापिंग कामप्लेक्स, पुलिस चौकी ,थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराये जाने हेतु शामिल किया जाय।

बताया कि अभियान के समय प्रयोग होने वाले प्रत्येक झंडे निर्धारित मानक के अनुसार होने चाहिए। झंडों का आकार आयताकार होना चाहिये तथा इसकी लम्बाई व चौड़ाई का अनुपात 3ः2 होना चाहिये ।  इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, डीएफओ उमेश चंद्र राय, जिला विकास अधिकारी विकास ,पीडी साधना दीक्षित , सीएमओ डॉ एके रावत अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी , व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी केजी अग्रवाल, धीरू गुप्ता, विवेक गुप्ता एवं जनपद के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों हिंदुस्तान युनिलीवर, रिमझिम इस्पात फैक्ट्री के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक…

6 hours ago

महिला ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थानांतर्गत सट्टी गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत 9 लोगों…

6 hours ago

मामूली कहासुनी के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर मामूली कहासुनी…

6 hours ago

एक अंशोल कंपनी के लोडर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में मंगलवार सुबह औरैया कानपुर नेशनल हाइवे पर एक ग्रीस…

15 hours ago

स्टार प्रचारक ने झोंकी ताकत,बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर की विधानसभा घाटमपुर में बहुजन समाज पार्टी…

20 hours ago

This website uses cookies.