कानपुर

ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा शीघ्र ही की जाए आरम्भ : प्रमुख सचिव श्रम

अनिल कुमार (III), प्रमुख सचिव श्रम उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में श्रम आयुक्त कार्यालय कानपुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें श्रम आयुक्त उ० प्र० अमित गुप्ता, अपर श्रमायुक्त उ० प्र० सौम्या पांडे एवं उप श्रम आयुक्त अंजू वर्मा के साथ विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया।

अमन यात्रा, कानपुर :  अनिल कुमार (III), प्रमुख सचिव श्रम उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में श्रम आयुक्त कार्यालय कानपुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें श्रम आयुक्त उ० प्र० अमित गुप्ता, अपर श्रमायुक्त उ० प्र० सौम्या पांडे एवं उप श्रम आयुक्त अंजू वर्मा के साथ विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया।

सर्वप्रथम प्रमुख सचिव श्रम एवं श्रम आयुक्त अमित गुप्ता, अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडे द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया इसके पश्चात बैठक में श्रम आयुक्त एवं अपर श्रमायुक्त द्वारा प्रमुख सचिव श्रम का स्वागत करते हुए बैठक आरम्भ की गयी जिसमे प्रमुख सचिव श्रम द्वारा अपर श्रमायुक्त को विभाग के विभिन्न क्रियाकलापों व सॉफ्टवेयर में नियमावलियों की मानिटरिंग अपने स्तर से कराये जाने हेतु कहा गया। प्रमुख सचिव श्रम द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों से प्रोन्नति में और अपर श्रमायुक्त तथा संयुक्त श्रम आयुक्त का पदनाम से पद नामित किए जाने तथा कैडर रिव्यू किए जाने हेतु भी अपर श्रमायुक्त को निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि कारखानों में ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों में निरीक्षण कराए जाने के साथ श्रम आयुक्त कार्यालय में ई ऑफिस पूर्ण रूप आरम्भ कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात अपर श्रमायुक्त द्वारा अवगत कराया कि विभाग में मासिक प्रगति विवरण हेतु ऑनलाइन सॉफ्टवेयर पूर्ण करा लिया गया है एवं माह अगस्त से सभी सूचनाएं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की जायेगी एवं ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा को भी विशेष प्राथमिकता देते हुए इसे भी शीघ्र ही आरम्भ कर लिया जाएगा।  बैठक में अपर श्रमायुक्त डीके सिंह, सरजू राम ,उप श्रम आयुक्त कल्पना श्रीवास्तव ,अजय मिश्रा ,शमीम अख्तर, गौरव कुमार, सहायक श्रम आयुक्त राजीव मिश्रा ,अविनाश चंद्र तिवारी, उप निदेशक कारखाना आदि अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Author: Pranshu Gupta

Pranshu Gupta

Recent Posts

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…

11 hours ago

कानपुर देहात में मानसिक तनाव के चलते अधेड़ युवक ने किया सुसाइड,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने…

13 hours ago

मतदान में लगे कार्मिकों की लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्ष को दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश

कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…

16 hours ago

अवैध तमंचा कारतूस संग शातिर भेजा गया जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…

17 hours ago

अपर जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) के दृष्टिगत जारी की एडवाइजरी, करें पालन

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…

20 hours ago

This website uses cookies.