आओ बच्चों तुम्हे दिखायें शैतानी शैतान की।
नेताओं से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की।।
बड़े-बड़े नेता शामिल हैं घोटालों की थाली में।
सूटकेश भर के चलते हैं अपने यहाँ दलाली में।।
देश-धर्म की नहीं है चिंता चिन्ता निज सन्तान की।
नेताओं से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की।।
चोर-लुटेरे भी अब देखो सांसद और विधायक हैं।
सुरा-सुन्दरी के प्रेमी ये सचमुच के खलनायक हैं।।
भिखमंगों में गिनती कर दी भारत देश महान की।
नेताओं से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की।।
जनता के आवंटित धन को आधा मन्त्री खाते हैं।
बाकी में ये अफसर सारे मिलकर मौज उड़ाते हैं।।
लूट-खसोट मचा रखी है सरकारी अनुदान की।
नेताओं से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की।।
थर्ड क्लास अफसर बन जाता फर्स्ट क्लास चपरासी है।
होशियार बच्चों के मन में छायी आज उदासी है।।
अनपढ़ तो नेता बन जाता सुनो कथा अभिमान की।
नेताओं से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की।।
पुखरायां।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के पीएम…
पुखरायां।सोमवार को घोषित सीबीएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी…
राहुल कुमार/झींझक : रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने…
सतीश कुमार, रनियां,अमन यात्रा। नगर पंचायत रनियां व गांवों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह…
रनियां। हाथ में आईडी कार्ड और वोटर पर्ची। उत्साह भी था और ललक भी वोटिंग करने…
रनियां। मतदान में दिव्यांग और बुजुर्ग महिला पुरुष भी पीछे नहीं रहे। इसी कारण पोलिंग…
This website uses cookies.