गणित में बेहतर, भाषा में कमजोर हैं सूबे के परिषदीय स्कूलों के बच्चे

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भाषा के मामले में भले ही राष्ट्रीय औसत से नीचे हों पर गणित में उनका प्रदर्शन बेहतर है। राष्ट्रीय अचीवमेंट सर्वे की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। यह अध्ययन देश के 5917 विकासखंडों के तीन लाख स्कूलों में पढ़ने वाले 80 लाख बच्चों पर किया गया है।

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भाषा के मामले में भले ही राष्ट्रीय औसत से नीचे हों पर गणित में उनका प्रदर्शन बेहतर है। राष्ट्रीय अचीवमेंट सर्वे की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। यह अध्ययन देश के 5917 विकासखंडों के तीन लाख स्कूलों में पढ़ने वाले 80 लाख बच्चों पर किया गया है। भाषा में अंग्रेजी व मातृभाषा को शामिल किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाषा सुनने, शब्दों की पहचान और पढ़ने की क्षमता का आकलन किया गया। इसमें देखा गया कि राष्ट्रीय औसत के मुकाबले प्रदेश के बच्चों का प्रदर्शन कमजोर रहा। राष्ट्रीय स्तर पर सुनने में औसत नंबर 65, शब्द पहचान में 86 और पढ़ने की क्षमता में 59 अंक मिले। वहीं प्रदेश के मामले में क्रमशः 67, 84 और 58 अंक मिले। वहीं गणित के मामले में स्थिति अलग थी। राष्ट्रीय स्तर का औसत 66 नंबर रहा वहीं प्रदेश के बच्चों ने इसमें कुल 68 अंक हासिल किए। गणित के भाग में जोड़ना, घटाना, भाग, गुणा, प्लेस वैल्यू, माप, ज्यामिती, मुद्रा, डाटा हैडलिंग और पैटर्न को शामिल किया गया।

भाषा में ग्रामीण से बेहतर हैं शहरी बच्चे रिपोर्ट

ग्रामीण और शहरी आधार पर भी रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें देखा गया कि भाषा के मामले में राष्ट्रीय औसत से पिछड़ने की वजह ग्रामीण बच्चे रहे। शहरी बच्चों का प्रदर्शन भाषा में राष्ट्रीय स्तर से अच्छा था। वहीं गणित में ग्रामीण और शहरी दोनों बच्चों का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर था।

एसटी वर्ग के बच्चों का प्रदर्शन सबसे खराब

रिपोर्ट को सामाजिक समूह के आधार पर भी बांटा गया है। सामान्य तौर पर भाषा के मामले में सभी सामाजिक वर्ग के बच्चों का प्रदर्शन भाषा में राष्ट्रीय स्तर से कमजोर और गणित में राष्ट्रीय स्तर से बेहतर था हालांकि उत्तर प्रदेश में जब इन सामाजिक समूह की आपस में तुलना की गई तो सबसे खराब प्रदर्शन एसटी वर्ग के बच्चों का था। इसके बाद एससी फिर ओबीसी और सबसे बेहतर प्रदर्शन अन्य सामाजिक समूह का था।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

भक्ति की सरिता बही दूदेपुर में, राम-बाली संवाद सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

पुखरायां : आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के शांत ग्राम दूदेपुर में भक्ति और आस्था का…

52 minutes ago

कानपुर देहात में मिले मानव कंकाल का पुलिस ने किया खुलासा,मुख्य आरोपी को भेजा जेल

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में बीते दिनों बाग में मिले कंकाल का पुलिस…

1 hour ago

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कुटी स्कूल के तीन विद्यार्थियों का हुआ चयन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय कुटी सरवनखेड़ा से 3 बच्चों का राजकीय आश्रम पद्धति…

1 hour ago

अकबरपुर में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं

कानपुर देहात। तहसील अकबरपुर में आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।…

2 hours ago

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई प्रवेश उत्सव रैली एवं कक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले बच्चे किए गए पुरस्कृत

राजेश कटियार,कानपुर देहात। सरवनखेड़ा विकासखड़ के पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भदेसा में आज स्कूल…

2 hours ago

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

राजेश कटियार , कानपुर देहात। अकबरपुर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय आघू कमालपुर में कार्यरत…

3 hours ago

This website uses cookies.