कानपुर देहात

गुरु गोविन्द सिंह जयंती के उपलक्ष्य में जनपद में घोषित हुआ अवकाश

गुरुगोविंद सिंह की जयंती के मौके पर इस बार 29 दिसंबर 2022 को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले इस दिवस की छुट्टी 5 जनवरी 2023 को घोषित की गई थी।

अमन यात्रा, कानपुर देहात : गुरुगोविंद सिंह की जयंती के मौके पर इस बार 29 दिसंबर 2022 को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले इस दिवस की छुट्टी 5 जनवरी 2023 को घोषित की गई थी। परंतु पटना साहिब स्थित तख्त हरिमंदिरजी के अधीक्षक की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) 5 जनवरी 2023 के स्थान पर 29 दिसंबर 2022 को मनाया जा रहा है। इस वजह से इसी दिन सार्वजनिक अवकाश करने की घोषणा की गई है। इसके मद्देनजर नेहा जैन ने संबंधित आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त बोर्डों द्वारा संचालित सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। बता दें इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, राजस्व दंडाधिकारी न्यायालय समेत अन्य सभी कार्यालय बंद रहेंगे। इस छुट्टी को एनआई एक्ट-1881 में भी शामिल किया गया है। इस वजह से बैंकों में भी इस दिन अवकाश रहेगा।
जनपद के समस्त शिक्षकों ने जिला अधिकारी नेहा जैन एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय का अवकाश घोषित करने हेतु आभार व्यक्त किया है। शिक्षकों का कहना है कि हमारे जनपद में सभी अधिकारी बहुत ही एक्टिव ईमानदार एवं कर्मठ हैं। प्रत्येक कार्य एवं समस्या को निस्तारित करने में जरा भी विलंब नहीं करते हैं।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

जिलाधिकारी ने अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कार्मिकों को पोस्टल वैलेट के माध्यम से मतदान हेतु की बैठक,दिए निर्देश।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को…

5 hours ago

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,परिजनों में मची चीख पुकार

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हरामऊ गांव निवासी एक बुजुर्ग की सोमवार भोर…

7 hours ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

19 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

19 hours ago

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

22 hours ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

22 hours ago

This website uses cookies.