बुधवार को सहायक निदेशक बचत आरबी मौर्य, बीडीओ पन्नालाल गांव में जांच करने गए थे। गांव में जांच के दौरान प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। प्रधान पति नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग आ गए और अफसरों को जांच करने से मना करने लगे। नवीन का आरोप है कि मनीष सिंह व देवराज वर्मा ने अभद्रता करते हुए हवाई फायरिंग की। इससे भगदड़ मच गई। अफसर भाग कर गांव से बाहर गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर लोग भाग गए। प्रधानपति कहना है कि वह थाने में तहरीर देने गए थे। वहां सीओ मौजूद थे, उन्होंने तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि बीडीओ की तहरीर मिलने पर कर्रवाई होगी। वहीं, दूसरे पक्ष से पवन सिंह ने प्रधानपति समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष दधिबल यादव का कहना है फायरिंग की सूचना झूठी है। दो पक्षों में विवाद हुआ है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ मनकापुर संजय तलवार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।