गोरखपुर: ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने दुराचार के आरोपी भाजपा नेताओं के पोस्‍टर चौराहों पर किए चस्‍पा

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर शहर के मुख्य चौराहों पर दुराचार के आरोपी भाजपा के शीर्ष नेताओं के पोस्टर चस्पा किए और सरकार को पहले इन दुराचारियों कार्रवाई करने की मांग की.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने छेड़छाड़ और दुराचार के आरोपियों के पोस्‍टर शहर के चौराहों पर चस्‍पा करने का एलान किया है. उनके इस ऐलान पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को आईना दिखाते हुए दुराचार के आरोपी भाजपा नेताओं के ही पोस्‍टर शहर में चस्‍पा कर दिए. उन्‍होंने हाथों में लिए पोस्‍टर पर ‘योगी जी का एलान, दुराचारियों से सावधान’ स्‍लोगन लिखकर इन आरोपियों को जल्द सख्‍त से सख्‍त सजा दिलाने की मांग की.

भाजपा ने‍ताओं के पोस्‍टर किए चस्‍पा
मुख्यमंत्री के आदेशानुसार दुराचारियों और बलात्कारियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएं. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दुराचार के आरोप झेल रहे उच्‍च पदों पर आसीन ने‍ताओं के ही पोस्‍टर को चौराहे पर चस्‍पा कर दिया और कार्रवाई की मांग की. प्रदेश में बढ़ते अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुराचारियों और बलात्कारियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगाने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री के आदेश का समर्थन
आम आदमी पार्टी को भाजपा को आड़े हाथों लेने का मौका मिल गया है. ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौराहों पर बलात्कार और दुराचार के आरोपी भाजपा के शीर्ष नेताओं के पोस्टर चस्पा किए और मुख्यमंत्री के आदेश का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को पहले इन दुराचारियों और बलात्कारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाए और पार्टी की छवि सुधर सके. कार्यकर्ताओं ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री के आदेश का समर्थन करती है.

समर्थन में नारे लगाए.
गोरखपुर के शास्त्री चौक पर आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव तारिक अनवर के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुराचार और बलात्‍कार के आरोपी भाजपा के शीर्ष नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी चिन्मयानंद, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, साक्षी महाराज, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, श्याम प्रसाद द्विवेदी, नरेंद्र उपाध्याय सहित अन्य नेताओं का पोस्टर चस्पा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगाए.

कार्रवाई कर जनता में दें संदेश
‘आप’ अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के प्रदेश सचिव तारिक अनवर ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दुराचारियों और बलात्कारियों के पोस्टरों को सार्वजनिक स्थल पर चस्पा करने का कार्य कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि उनकी मांग है कि प्रदेश के मुखिया सबसे पहले इन सफेदपोश दुराचारियों और बलात्कारियों पर कार्रवाई कर प्रदेश की जनता में एक संदेश देने का कार्य करें.

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या,छः के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर में बीती रविवार की रात प्रेम प्रसंग…

9 hours ago

तोड़फोड़ के जोड़ विषय पर नवाचार कार्यशाला

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर…

11 hours ago

वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह का हुआ आयोजन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। डेरापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मडनापुर में कक्षा 5 के विद्यार्थियों…

11 hours ago

अमरौधा में दुर्गा विसर्जन यात्रा में बड़ा हादसा, जर्जर छज्जा गिरने से चार श्रद्धालु लहूलुहान

कानपुर देहात: आज अमरौधा कस्बे में ज्वाला देवी मंदिर से निकली मां दुर्गा की विदाई…

12 hours ago

पूनम दिवाकर का ‘नो अतिक्रमण’ एक्शन: जाम मुक्त होगा मुख्य मार्ग!

कानपुर देहात: पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर अब अतिक्रमण के खिलाफ सीधे मैदान में उतर आई हैं!…

12 hours ago

डीएम आलोक सिंह का ‘ऑपरेशन राजस्व सुधार’: लंबित मामलों पर सीधी कार्रवाई, अवैध कब्जे निशाने पर

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों…

12 hours ago

This website uses cookies.