विवेक सिंह , ऐरायां/फतेहपुर : अपने अपने गांव की समस्याओं को लेकर आम जनता भी अब निरंतर जागरूक होती जा रही है और विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण की पहल करती हुई दिखाई दे रही है।इसी क्रम में विकास खंड हथगाम के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कासिमपुर मजरे बिसुई गांव की महिलाओं ने आवागमन के लिए मुख्य मार्ग में धान लगाकर ग्राम पंचायत एवं अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया कि इस सड़क पर चलना अब संभव नहीं रह गया है।एक दशक से सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण थक चुके हैं।इस सड़क के निर्माण के लिए न तो ग्राम पंचायत सुनवाई कर रही है और न ही विकास खंड मुख्यालय से ही कोई पहल की जा रही है।
बताया जा रहा है कि लगभग 10 वर्षों से सड़क या पक्के रास्ते की आस लगाए ग्रामीणों की जब आस टूटती नजर आई को शुक्रवार को ग्रामीण महिलाओं ने कासिमपुर ग्रामसभा के बिसुई के रास्ते में भरे पानी पर धान रोप कर विरोध दर्ज कराते हुए ग्राम पंचायत एवं विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया कि सड़क की हालत बहुत खराब है।महिलाओं ने बताया कि खंड विकास अधिकारी और संबंधित अधिकारियों को ध्यान आकर्षित करने के लिए धान रोपा गया है।ममता देवी, इन्द्रानी,रूपरानी,रेखा देवी,ममता देवी,रोहित आदि ने आवागमन के रास्ते पर धान रोपकर बता दिया गया कि गांव की सड़क का क्या हाल है।
कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…
पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…
कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…
कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…
अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…
This website uses cookies.