पुखरायां।कानपुर नगर में गल्ला मंडी में चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों को दूषित पानी की आपूर्ति किए जाने से परेशान होकर सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कानपुर नगर जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री ने एडीएम फाइनेंस को शिकायती पत्र देते हुए समस्या का समाधान न होने की स्थित में चुनाव कार्य बहिष्कार की बात कही है।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कानपुर नगर जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री ने सोमवार को एडीएम प्रशासन से मिलकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गल्ला मंडी में विगत तीन दिनों से लगातार चुनाव का कार्य जारी है।
जिसमें टीन शेड के नीचे भीषण गर्मी में कानपुर नगर के चारों तहसील के लेखपाल व अन्य कर्मचारी चुनाव का कार्य कर रहे हैं।जिसमें उनको पीने की पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था नहीं की जा रही है।एक बार पानी खत्म हो जाने पर टैंकर में दूषित बर्फ डालकर पुनः वही पानी कर्मचारियों को आपूर्ति किया जा रहा है।शीघ्र ही समस्या का निराकरण न होने की स्थित में आगामी 7 मई से चुनाव कार्य के बहिष्कार के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है।जिसके लिए जिला प्रशासन उत्तरदायी होगा।
पुखरायां।पुखरायां कस्बे के रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में बुधवार को इसी माह सेवानिवृत्त हुए…
कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में दिनांक 16.04.2025 को मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग…
कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के संबंध…
कानपुर देहात। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर…
पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में थाना रसूलाबाद पुलिस ने बड़ी…
कानपुर। गम के बादल छाए, छूटी एक इम्तिहान की कड़ी, पर इस बिटिया ने अपनी…
This website uses cookies.