बॉलीवुड

जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में अपना पदार्पण करेंगी कल्याणी प्रियदर्शन

दक्षिण भारतीय फिल्मों के कई कलाकार बॉलीवुड में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। उन्होंने अपने हुनर से एक पैन इंडिया एक्टर की छवि बनाई है। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। हिन्दी फिल्मों के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी और साउथ अभिनेत्री कल्याणी जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में अपना पदार्पण करेंगी।

मुंबई,अमन यात्रा :  दक्षिण भारतीय फिल्मों के कई कलाकार बॉलीवुड में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। उन्होंने अपने हुनर से एक पैन इंडिया एक्टर की छवि बनाई है। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। हिन्दी फिल्मों के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी और साउथ अभिनेत्री कल्याणी जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में अपना पदार्पण करेंगी। इस संबंध में खुद फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने जानकारी शेयर की है।
प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी कल्याणी बॉलीवुड की फिल्मों में डेब्यू करेंगी। ये अलग बात है कि प्रियदर्शन अपनी फिल्मों के जरिए कल्याणी को लॉन्च नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, वह एक स्पष्ट और नेतृत्व करने वाली लड़की है, जो जानती है कि उसे क्या चाहिए और क्या नहीं। वह निश्चित रूप से यह नहीं चाहती कि मैं उसे बॉलीवुड में लॉन्च करूं।
प्रियदर्शन ने आगे बातचीत करते हुए कहा, जब कल्याणी ने अभिनेत्री बनने का फैसला किया था, तो उसके लिए केवल एक ही शर्त थी कि उन्हें उनके पिता द्वारा लॉन्च नहीं किया जाएगा। उन्होंने साउथ फिल्मों में अपनी बेटी कल्याणी की एक्टिंग डेब्यू को लेकर भी अनुभव साझा किया है। उनका मानना है कि वह चाहते तो साउथ इंडस्ट्री में कल्याणी को लॉन्च करने के लिए दर्जनों फिल्में बना सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
प्रियदर्शन ने कहा कि साउथ फिल्मों में कल्याणी ने तेलुगु फिल्म हेलो से डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्माण साउथ स्टार नागार्जुन ने किया था। नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी इस फिल्म में नजर आए थे। प्रियदर्शन ने साफ तौर पर कहा कि साउथ फिल्मों में डेब्यू की तरह ही वह कल्याणी की बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। किसी और फिल्ममेकर के द्वारा कल्याणी को लॉन्च किया जा सकता है।
हेरा फेरी जैसी मशहूर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने ही किया है। हाल में आई फिल्म हंगामा 2 को लेकर वह सुर्खियों में थे। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी और परेश रावल अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। उन्होंने भूल भुलैया, बिल्लू और दे दना दन जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्हें हलचल, ढोल, भागम-भाग और विरासत जैसी फिल्मों के लिए दर्शक याद करते हैं।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

जिलाधिकारी ने अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कार्मिकों को पोस्टल वैलेट के माध्यम से मतदान हेतु की बैठक,दिए निर्देश।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को…

4 hours ago

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,परिजनों में मची चीख पुकार

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हरामऊ गांव निवासी एक बुजुर्ग की सोमवार भोर…

7 hours ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

18 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

18 hours ago

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

21 hours ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

21 hours ago

This website uses cookies.