Categories: बांदा

जश्ने मेराजुन नबी जलसे में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

बबेरू कस्बे में हुआ नातिया मुशायरे का आयोजन

बबेरू/बाँदा,अमन यात्रा । जनपद के बबेरु कस्बे मे नातिया तकरीर मुशायरे जलसे का आयोजन हुआ। मुशायरा में मुल्क के मशहूर शायरों ने उम्दा कलाम पेश कर अकीदत मन्दों से खूब वाहवाही बटोरी। लोगों ने देर रात तक मुशायरे जलसे का लुत्फ उठाया। नातिया मुशायरा जलसे की कयादत कर रहे हजरत  अल्लामा मौलाना सज्जाद रजा हशमती लखनऊ ने मुशायरे जलसे का आगाज किया। जिसमें शायर रशीद बादवीं  ने कलाम पढ़ते हुए कहा कि.  या रब मेरी सोई हुई तकदीर जगा दे , आखें मुझे दी हैं तो मदीना दिखा दे। कलाम सुनते ही अकीदत मंदों ने नारा-ए-तकबीर अल्लाह-ओ-अकबर नारा-ए-रिसालत या रसूल अल्लाह कहते हुए नजराने की बरसात कर दी।  शायर जरताब रजा हशमती बादवीं के उम्दा कलाम से मुशायरे में छा गए। इशहाक रजा आदि शायरों ने नातिया कलाम पेश किया।

वही तकरीर कर रहे मुफ्ती मोहम्मद शनाविल रजा हशमती पीलीभीत ने बताया कि हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब ने  दुनिया मे जिस तरह दीनस्लामी की बात लोगो तक पहुचाई और आज का दौर चल रहा है मां बाप अपने लड़कों की शादी में दहेज मांग करते हैं उसी पर बेहतरीन तकरीर कर अकीदत मंदो दहेज  नहीं लेने की  खुदा का वास्ता दिया . मुशायरे का खत्म मुफ्ती शनाविल रजा हशमती  ने नबी पर सलाम पढ़ कर किया। वही कमेटी के सदस्य मौलाना अब्दुल जब्बार . हाफिज एतबार अली . हाफिज गुलाम रब्बानी, रईश खाँन मौलाना तहशीन रजा और भी कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

9 hours ago

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

9 hours ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

9 hours ago

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार…

9 hours ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

14 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

14 hours ago

This website uses cookies.