कानपुर देहात

जिलाधिकरी नेहा की अध्यक्षता में केन्द्रीय विद्यालय माती में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

आज केन्द्रीय विद्यालय माती में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी, कानपुर देहात, श्रीमती नेहा जैन की अध्यक्षता में किया गया। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रबंध समिति की अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया गया तथा नए सदस्यों का परिचय भी करवाया गया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। आज केन्द्रीय विद्यालय माती में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी, कानपुर देहात, श्रीमती नेहा जैन की अध्यक्षता में किया गया। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रबंध समिति की अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया गया तथा नए सदस्यों का परिचय भी करवाया गया।

बैठक के दौरान विद्यालय की प्रगति एवं उत्थान हेतु विभिन्न निर्धारित बिंदुओ पर न केवल विस्तृत चर्चा की गयी बल्कि प्रस्तावित नई कार्य-योजना को अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा अनुमति भी प्रदान की गई।

विद्यालय के चहुमुखी विकास हेतु विभिन्न विषयों पर अध्यक्ष महोदय द्वारा सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिसमें निम्न बिंदु प्रमुख रहे। मुख्यतः विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में विकास हेतु महोदया ने पाठ्यक्रम में कला समेकित शिक्षा को और अधिक प्रमावी बनाने पर जोर दिया। विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम की विषय-वस्तु को सीखने- सिखाने के लिए कला के साथ जोड़ देने से विषयों की अमूर्त अवधारणाओं को बहुत ही सरल और आसान तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके साथ-साथ कला प्रदर्शन, दृष्य कला, वाद-विवाद, व्याकरण एवं लेखन कौशल पर विशेष बल जाए। विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु योग, खेल-कूद, फिट इंडिया के अंतर्गत कार्यक्रम, इंडोर गेम्स जैसे विषयों को उनके दैनिक कार्यशैली में शामिल किए जाने पर जोर दिया गया। इस संदर्भ में अनुभवी परामर्शदाता का सहयोग भी लिया जा सकता है।

ये भी पढ़े- सचेंडी लूट मामला :  हार्डवेयर कारोबारी को लूटकर पुलिसवालों ने कहा, रकम दे दो वर्ना एनकाउंटर भी हो सकता है 

विद्यार्थियों को विद्यालय के उपरांत भविष्य में कैरियर के चुनाव संबंधी प्रश्नो के निवारण हेतु एक अनुभवी काउंसलर को उपलब्ध कराए जाने का सुझाव दिया गया। इस संदर्भ में मार्गदर्शन हेतु विशेष संदेह समाशोधन सत्र के आयोजन भी किए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु कुछ अतिरिक्त प्रयास किए जाने पर जोर दिया गया। पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाए। महोदया ने केन्द्रीय विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रुप में स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास पर बल दिया। एक ऐसा समूह का निर्माण किया जाए जिसमें जिले में स्थापित अन्य सी.बी.एस.ई. स्कूल भी शामिल हो सके एवं केन्द्रीय विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय के नेतृत्व में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

ये भी पढ़े-  भीषण हादसा : कार की टक्कर से टैक्सी पलटी, एक की मौत, नौ घायल 

विद्यालय में अटल टिंकरिग लैब को स्थापित करने हेतु और प्रयास किए जाएं ताकि स्कूली छात्रों में नवीनीकरण और उद्यमिता के भाव को उजागर किया जा सके। विद्यालय में वर्गों की संख्या में बढोत्तरी एवं इन्हें प्रत्येक कक्षा हेतु 05 वर्ग किए जाने की दिशा में सफल प्रयास किए जाएं। अगली बैठक में उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी, डी.आई.ओ.एस. एवं डायट के पदाधिकारियों को आमंत्रित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक के पश्चात् नामित अध्यक्ष एवं उप-जिलाधिकारी सुश्री भूमिका यादव द्वारा विद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं प्रार्थना स्थल के शेड का निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़े- सचेंडी लूट मामला :  हार्डवेयर कारोबारी को लूटकर पुलिसवालों ने कहा, रकम दे दो वर्ना एनकाउंटर भी हो सकता है 

बैठक में चर्चा के दौरान उठाए गए सभी बिन्दुओं पर प्रयास किए जाने की दिशा में सभी सदस्यों ने अपनी सहमती प्रकट की। उपस्थित सदस्यों द्वारा विद्यालय के उत्थान हेतु विद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में उप जिलाधिकारी अकबरपुर भूमिका यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, एक्सईएन नलकूप जयप्रकाश, राजकीय डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर संजू, जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य सुमन एवं सदस्य गणों में विपिन चंद्र दीक्षित, गोविंद दीक्षित, आरके राय आदि उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा, किशोरी समेत तीन की मौत

कानपुर देहात: आज सुबह कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में कारी कलवारी गांव के…

8 minutes ago

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी पर धारदार औजार से हमला

कानपुर देहात में बीती रविवार की रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने…

46 minutes ago

कानपुर देहात के हाथूमा गाँव में सालों बाद बनी सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर

संदलपुर: संदलपुर क्षेत्र के हाथूमा गाँव के लोगों की सालों पुरानी माँग आखिरकार पूरी हो…

2 hours ago

आज्ञा एवं प्रतिज्ञा अपने स्कूल यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय में जाने के लिए उत्साहित

कानपुर देहात। नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। 30 मार्च रविवार…

2 hours ago

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का विस्तार, पुखरायां में अर्पित द्विवेदी का नेतृत्व

कानपुर देहात, पुखरायां: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) ने पंडित अर्पित द्विवेदी को पुखरायां नगर…

19 hours ago

जालौन में नवरात्रि की धूम, डीएम-एसपी ने मंदिरों का लिया जायजा

जालौन: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर, जालौन जिले में धार्मिक स्थलों पर भक्तों की…

19 hours ago

This website uses cookies.