सट्टी कानपुर देहात। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना सट्टी में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, समयवद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये, प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये।
राजस्व अथवा भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। थाना समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लखनऊ: कानपुर देहात की भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान ने आज अपने सहयोगियों के साथ…
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक स्थित वीरांगना अवंतीबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…
कानपुर देहात में आगामी त्योहारों ईदुल फितर, चैत्र नवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।पुलिस…
चांदापुर, भोगनीपुर : रमजानुल मुबारक के आखिरी जुमे के मौके पर आज चांदापुर में अलविदा जुमे…
कानपुर देहात : मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव में शुक्रवार को एक दुखद घटना ने…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जनपद मुख्यालय कानपुर देहात की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर के…
This website uses cookies.