कानपुर देहात

जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी नेहा ने लोगों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख / घरौनी की वितरित, लोगों के खिले चेहरे

गांव में अधिकतर विवाद भू-राजस्व से सम्बन्धित विवाद है, इन्ही विवादों को हल करने हेतु सरकार द्वारा घरौनी योजना लायी गयी, जिससे गांव का विकास विवादों में न समा जाये अपितु आपसी सहायोग व समन्वय की भावना से गांव का विकास गांव के लोगों द्वारा ही हो सके।

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  गांव में अधिकतर विवाद भू-राजस्व से सम्बन्धित विवाद है, इन्ही विवादों को हल करने हेतु सरकार द्वारा घरौनी योजना लायी गयी, जिससे गांव का विकास विवादों में न समा जाये अपितु आपसी सहायोग व समन्वय की भावना से गांव का विकास गांव के लोगों द्वारा ही हो सके। स्वामित्व (घरौनी) योजना के माध्यम से किसी व्यक्ति को घर के संबंध में विवादों का सामना नही करना पडेगा। स्वामित्व योजना के अन्तर्गत आज सम्पूर्ण प्रदेश के भू-स्वामियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का वितरण  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके अंतर्गत प्रदेश में 11 लाख लोगों को घरौनी वितरित की गयी। इसके तहत आज लखनऊ में  मा0 मुख्यमंत्री  जी  द्वारा अपने हाँथो से लोगों को घरौनी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।  इस अवसर पर  मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को भी सुना गया।

ये भी पढ़े-  ट्रक की चपेट में आया बुजुर्ग हुई मौत, परिजन बदहवास

उपरोक्त कार्यक्रम में जनपद कानपुर देहात कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने दीप  प्रज्जवलित एवं मॉ संरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस मौके जिलाधिकारी नेहा जैन भी उपस्थित रही, कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने जनपद के 33 लोगों को घरौनी वितरित की, जिसमें अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कृष्ण कुमार, नीरज यादव, बृज किशोर, प्रदीप कुमार, सन्तोष, भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के शिवनाथ, गुलाब सिंह, कल्लू, फूल सिंह, अजय कुमार, डेरापुर तहसील क्षेत्र के भोलेशंकर, करन सिंह, हरिशचन्द्र, रमेशचन्द्र, रविन्द्र कुमार, अशोक कुमार, मैथा तहसील के रणवीर सिंह, मनरूप सिंह, उदयभान सिंह, आशीष, धर्मेन्द्र सिंह, रसूलाबाद क्षेत्र के ओम प्रकाश, सुरेशचन्द्र, विष्णुपाल सिंह, हरिश्चन्द्र, मूलचन्द्र, सिकन्दरा क्षेत्र के रामचन्द्र, राजकिशोर, सम्पत सिंह, मोहित सिंह, अरविन्द, प्रदीप सिंह को घरौनी वितरित की गयी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और हर एक गरीब के लिए उनके मन में जो भाव है उस भाव को मंन्जूरी प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना प्रारम्भ की गयी है। इस योजना के माध्यम से किसी व्यक्ति को घर के संबंध में विवादों का  सामना नही करना पडेगा।  जिलाधिकारी नेहा जैन ने घरौनी प्राप्त करने वाले सभी लोगों को बधाई दी तथा सभी लाभार्थियां से वार्ता भी की एवं उनकी समस्याओं को सुना तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

ये भी पढ़े-   खेसारी के गाने पर 100 मिलियन का आंकड़ा पार, वीडियो देख फैंस गदगद

उन्होंने कहा कि जहां भी इस योजना के अंतर्गत कार्य शेष है वह ड्रोन सर्वे के माध्यम से शीघ्र इस कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह घर के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण अभिलेख है इसको कंप्यूटर से भी जनरेट किया जा सकेगा। अब घर के स्वामित्व संबंधी विवाद नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य ड्रोन के माध्यम से हो रहा है। ड्रोन सर्व के माध्यम से एक एक इंच जमीन को नापने का काम किया जा रहा है। इस आधार पर हर एक घर के बारे में सही जानकारी और उसको अभिलेखों में उसी रूप में दर्ज किया जा रहा है।  इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह, अकबरपुर उप जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला आदि अधिकारीगण, कर्मचारी व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी पढ़ेंगे एनसीईआरटी की किताबें

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर उठाने के लिए बेसिक…

1 day ago

बीएलओ ने घर घर जाकर मतदाता गाइडलाइन से मतदाताओं को किया जागरूक

कानपुर देहात। जनपद में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता की सहायता के लिए वोटर…

1 day ago

तेज गर्मी ने बढ़ाई स्कूली बच्चों की परेशानी कोई नहीं दिखा रहा मेहरबानी

कानपुर देहात। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने एक बार फिर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का…

1 day ago

स्कूल के पास मान्यता नहीं फिर भी एडमिशन जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सैकड़ो निजी स्कूल पंजीकृत हैं जबकि सैकड़ों…

1 day ago

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु…

1 day ago

जैव रसायन विभाग प्रमुख डाॅ सीमा परोहा को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर का नया निदेशक बनाया गया

कानपुर। संस्थान से प्रो.डी. स्वाईन के निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने पर जैव रसयान विभाग-प्रमुख…

1 day ago

This website uses cookies.