कानपुर

जिला पंचायत सीटों पर सपा का दबदबा कायम, यहां देखें मतगणना की ताजा जानकारी

कानपुर नगर में पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार देर रात तक जारी रही और सुबह फिर गणना का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। प्रधान पद और बीडीसी पदों के आधे से ज्यादा परिणाम आ चुके हैं अब लोगों जिला पंचायत सीटों का इंतजार है।

कानपुर,अमन यात्रा । रविवार से शुरू हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना दूसरे दिन भी जारी है। मतगणना को लेकर देर रात तक गहमागहमी रही और रात 11 बजे तक ग्राम प्रधान के 590 पदों में 256 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इसी तरह 89 पद बीडीसी सदस्य पद पर 23 का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है और रात 11 बजे तक 239 पदों के  परिणाम आए हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य के 32 पदों के लिए प्रत्याशियों के मतों की गणना जारी है। धीरे धीरे परिणाम आने के साथ सपा का दबदबा कायम होता दिख रहा है। पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

    • रमईपुर से बसपा समर्थित दिनेश सिंह को 7340 मत लेकर जीत दर्ज की है।
    • जामू से निर्दलीय रीता सिंह ने 5761 वोट हासिल करके जीत दर्ज की है।
    • कठारा से निर्दलीय सोनी देवी 7011 मत लेकर जीत गई हैं।
  • पेम से सपा के राजू दिवाकर ने जीत दर्ज की है।
  • मालों सीट से भाजपा के अश्वनी उर्फ गोपाल दीक्षित जीते हैं।
  • राधन से भाजपा के राजा दिवाकर ने जीत गए हैं।
  • नानामऊ से सपा के योगेंद्र सिंह उर्फ गगन ठाकुर ने जीत हासिल की है।
  • ककवन से सपा की मीना गौतम जीत गई हैं।
  • कसिगवा से भाजपा की अदिति राजपूत ने जीत दर्ज कराई है।
  • घिमऊ से निर्दलीय अवकाश सिंह विजेता हो गए हैं।
  • सिकठिया से भाजपा के कमलेश निषाद ने जीत दर्ज की है।
  • सरसौल सीट से सपा समर्थित मीना वर्मा ने जीत दर्ज कराई है।
  • नर्वल में सपा के मनोज यादव जीते हैं।
  • पाली भोगीपुर में भाजपा के रवि राज वर्मा जीत गए हैं।
  • चौबेपुर जिला पंचायत से सपा के डॉ प्रवीण त्रिपाठी 1534 मतों से जीते।
  • जिला पंचायत क्षेत्र मुस्ता से सपा के कार्तिकेय शुक्ला ने जीत दर्ज की।
  • बिलहन जिला पंचायत से बसपा समर्थित कृष्ण मुरारी पाल जीतने में कामयाब रहे।
  • सरसौल के नवोदय स्कूल में चल रही मतगणना के दौरान रात दो बजे महाराजपुर ग्राम पंचायत के मतों की गिनती के दौरान संबंधित एजेंटों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मतपेटी जैसे ही खोली गई तो उससे निकलने वाले मतपत्र जले हुए थे। आरोप है कि साजिश के तहत मतपत्रों को जलाया गया है। सभी एजेंटों ने गिनती बंद कराने के साथ ही पुनर्मतदान की मांग करने लगे।
  • पिपरगवां की पोलिंग रविवार देर रात चालू हुई तो प्रत्याशी के एजेंट ने मतपत्रों को गिनती में शामिल न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रिटॄनग अधिकारी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
  • देर रात मतगणना में बिल्हौर विकासखंड के अनेई ग्राम सभा में प्रधान पद पर दीप्ती त्रिवेदी व सुधा बाजपेई को बराबर-बराबर 454 वोट मिले। आरओ डॉ विजय कुमार कमल ने लाटरी कराने के लिए कहा है।
  • बिल्हौर की पूरा ग्रामसभा में प्रधान पद के प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीके तिवारी को 990 वोट से पराजित किया। वहीं खजुरी ग्राम सभा में विपिन कटियार ने अपने प्रतिद्वंदी कमलेश कटियार को 958 वोट से पराजित किया।
  • सरसौल की मथुराखेड़ा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए राघवेन्द्र यादव लगातार तीसरी बार विजयी हुए हैं। राघवेन्द्र ने श्रवण कुमार को 29 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।

 

 

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

4 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

4 hours ago

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

7 hours ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

7 hours ago

शिक्षक नेताओं को बैठकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से मिलेगी छूट, शिक्षकों में फैला आक्रोश

लखनऊ/कानपुर देहात। शिक्षक नेताओं को बैठक के लिए सुबह व दोपहर में बायोमेट्रिक उपस्थिति से…

1 day ago

This website uses cookies.