डेरापुर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत सोमवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के बलाई बुजुर्ग में आयोजित बुद्ध कथा में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।
सोमवार को बलाई बुजुर्ग में आयोजित बुद्ध कथा में महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी ऊषा यादव ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।
इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।
पुखरायां के सुआ बाबा मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल छाया हुआ है, जहाँ श्रीमद् भागवत…
मुंबई: पॉवर स्टार पवन सिंह और लुलिया के नाम से मशहूर निधि झा की आने…
कानपुर देहात में गाली गलौज का विरोध करने पर पति पत्नी ने मिलकर रिक्शाचालक को…
कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण…
कानपुर देहात : गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) ने…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां पर डीसीएम का पहिया चालक के…
This website uses cookies.