ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत छतेनी गांव स्थित राइस मिल के पास शुक्रवार दोपहर एक JSA सवारी गाड़ी में किसी तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते उसमे सवार पुखरायां कस्बे के अहरौली शेख निवासी एक 22 वर्षीय युवक की पुखरायां सीएचसी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुखरायां कस्बे के अहरौली शेख निवासी बसीम पुत्र स्वर्गीय नूरबाबू उम्र करीब 22 वर्ष शुक्रवार को अपने घर से किसी कार्य के लिए देवीपुर के लिए निकला था।दोपहर दो बजे के आसपास अपना कार्य समाप्त करके वह एक जेयसे गाड़ी में सवार होकर घर वापस आ रहा था कि रास्ते में छतेनी गांव स्थित राइस मिल के सामने एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन फानन में उसे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया।जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज किशन पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।जानकारी के अनुसार मृतक के बचपन में ही उसके माता पिता की मृत्यु हो गई थी तथा उसकी दो बहनें जो कि शादी उपरांत अपने ससुराल में रह रहीं हैं।मृतक मेहनत मजदूरी कर अपनी गुजर बसर कर रहा था।घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
कानपुर देहात। सूरज की तपिश हर किसी को झुलसा रही है। ऐसे में शासन और…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…
कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को पारदर्शी, शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में हुई…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष,पारदर्शीपूर्ण रूप में संपन्न कराए जाने हेतु सामान्य…
This website uses cookies.