औरैया

गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनकर श्रोता मंत्रमुगध हुए

री बाबा परमहंस गुरु सेवा (दल) समिति द्वारा आयोजित  बाबा परमहंस की बगिया में भागवत कथा में कथा परम् पूज्य आचार्य केशवम् अवस्थी महाराज ने अपने  मुखारविंद से  गोवर्धन पूजा के प्रसंग विस्तार से सुनाया।

दिबियापुर,औरैया। श्री बाबा परमहंस गुरु सेवा (दल) समिति द्वारा आयोजित  बाबा परमहंस की बगिया में भागवत कथा में कथा परम् पूज्य आचार्य केशवम् अवस्थी महाराज ने अपने  मुखारविंद से  गोवर्धन पूजा के प्रसंग विस्तार से सुनाया।  वहीं दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव व  सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने  पूजन किया व आरती में भाग लिया। कथा में गोवर्धन पर्वत की कृत्रिम आकृति झांकी के माध्यम से दर्शाई गई। आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म और सत्य की पुन: स्थापना के लिए द्वापर युग में अवतार लिया। उन्होंने बाल्य अवस्था में ही कालीय नाग का मर्दन करके यमुना जी को पवित्र किया, पूतना एवं बकासुर आदि मायावी शक्तियों का अंत किया। बृज भूमि में आतंक के पर्यायी कंस मामा का वध करके अपने माता-पिता देवकी-वसुदेव और नाना महाराज उग्रसेन को कारागार से मुक्त कराया। गोवर्धन पूजा में प्रकृति की पूजा का उल्लेख किया गया। गायकों द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं 4 मई को भंडारा होगा।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 4 मई से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…

23 mins ago

स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सुखे के दृष्टिगत हुई बैठक

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…

3 hours ago

निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की अपील

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में हुई…

3 hours ago

माईक्रो ऑब्जर्वरो को निर्वाचन के दौरान पैनी दृष्टि बनाये रखने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष,पारदर्शीपूर्ण रूप में संपन्न कराए जाने हेतु सामान्य…

3 hours ago

This website uses cookies.