ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र के कलुआताला गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव की दो महिलाओं समेत चार लोगों के विरुद्ध मंदिर की मूर्तियों को तोड़फोड़ करने तथा अशांति फैलाने संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्र थाना पुलिस को दिया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के कलुआताला निवासी राम सनेही पुत्र देवी दयाल ने शुक्रवार को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए थाना पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार की शाम करीब छः बजे के आसपास गांव की एक महिला द्वारा मंदिर की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई।जिसके चलते काल भैरव की मूर्ति खंडित हो गई।वहीं कुछ मूर्तियों में दरारें आ गई है।
इस दौरान गांव की एक महिला समेत तीन लोगों ने मूर्तियों के तोड़फोड़ में महिला का सहयोग किया। उक्त लोग पिछले कुछ दिनों से लगातार सुबह शाम पूजा पाठ के समय दूसरे पक्ष को गाली गलौज करते आ रहे हैं।जिसके चलते गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है।थाना अध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश में स्कूली शिक्षा में चल रहे बदलाव के तहत परिषदीय विद्यालयों में…
कानपुर नगर । प्रधानमंत्री के रोड शो के पहले पुलिस ने किया नजरबंद अभिजीत राय…
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…
कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…
This website uses cookies.