कानपुर देहात

दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिडंत, एक की मौत, चार घायल

रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर ओवर ब्रिज के समीप रविवार की देर रात बारा बिजली घर से अपने घर लौट रहे संविदा कर्मी की बाइक आमने सामने भिड़त हो गई, जिसमें बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रनिया। रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर ओवर ब्रिज के समीप रविवार की देर रात बारा बिजली घर से अपने घर लौट रहे संविदा कर्मी की बाइक आमने सामने भिड़त हो गई, जिसमें बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चारो घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। इलाज के दौरान संविदा कर्मी की मौत हो गई।

सरवनखेड़ा ब्लॉक के लोधीपुर निवासी बैजनाथ कुशवाहा के बेटा शिवेंद्र कुशवाहा बारा बिजली घर में संविदा में कंप्यूटर आपरेटर था। देर रात वापस आते समय वह अपने साथी अनुरूद चौरसिया बाइक से घर लोधीपुर जा रहा था। रायपुर ओवरब्रिज पर पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार रनियां ब्रजकिशोर और नीलेश यादव की आमने सामने भिड़त हो गई। चारो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारो को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने शिवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इस संबध में रनिया एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,परिजनों में मची चीख पुकार

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हरामऊ गांव निवासी एक बुजुर्ग की सोमवार भोर…

8 mins ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

11 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

11 hours ago

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

14 hours ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

14 hours ago

This website uses cookies.